WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त ने की विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण, फॉरेस्ट लैंड एनओसी की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला में विभिन्न परियोजनाओ के क्रियान्वयन के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों के समाधान के लिए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की गई. बैठक में सुरदा, राखा एवं केन्दाडीह माइंस के अलावा धालभूमगढ़ एयरपोर्ट, फुलडुंगरी रोड के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा फुलडुंगरी रोड में प्रतिपूरक वनरोपण भूमि तथा एचसीएल अस्पताल के जीर्णोद्धार एवं अन्य परियोजनाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सभी परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराने के लिए वन विभाग, अंचल, अनुमंडल, राजस्व, यांत्रिकी एवं कल्याण विभाग आदि के पदाधिकारियों को स्थानीय स्टेकहोल्डर के साथ समन्वय बनाकर प्रक्रिया पूरा करने का निदेश दिया गया. परियोजनाओं को जल्द प्रारंभ करने के लिए आवश्यक भूमि को चिन्हित करने, ग्राम सभा की प्रक्रिया पूरी करने, परियोजना को प्रारंभ करने लिए विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : जमशेदपुर की महिलाओं ने सिक्किम के गोएचला ट्रैक में नई ऊंचाइयों को छुआ

बैठक में वन भूमि पर प्रस्तावित योजनाओं के लिए एनओसी प्रक्रियाओं की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक दस्तावेज एवं प्रतिवेदन समयबद्ध तरीके से प्रस्तुत करें ताकि एनओसी जल्द से जल्द प्राप्त किया जा सके.

बैठक में उपायुक्त ने यह भी कहा कि भूमि अधिग्रहण एवं वन स्वीकृति से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बरती जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा समय पर मिल सके और परियोजनाओं के कार्यान्वयन में कोई बाधा न आए. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने का निर्देश दिया. इस समीक्षा बैठक का उद्देश्य जिले में विकास कार्यों को गति देना एवं सभी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल और सुगम बनाना था, जिससे जिले के नागरिकों को योजनाओं का त्वरित लाभ मिल सके.

वर्चुअल बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी, परियोजना निदेशक आईटीडीए
दीपांकर चौधरी, एडीसी भगीरथ प्रसाद, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, ईडी एचसीएल, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय, सीओ धालभूमगढ़ समीर कच्छप, बीडीओ घाटशिला यूनिका शर्मा, सीओ घाटशिला एवं सीओ मुसाबनी जुड़े.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर