Breaking News
artificial limb : जमशेदपुर और चाईबासा में लगेगा नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर, दिव्यांगों को मिलेगी नई जिंदगी की राह Jamshedpur : महान श्रमिक नेता माइकल जॉन को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद Jamshedpur : टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 7 साल के वेज-ग्रेड रिवीजन पर बनी सहमति, CTC में औसतन ₹19 हजार की बढ़ोतरी Jamshedpur : बेल्डीह क्लब कर्मचारियों ने फिर जताया राकेश्वर पांडे पर भरोसा, सर्वसम्मति से दोबारा चुने गए अध्यक्ष Jamshedpur : 30 वर्षों तक मजदूर हितों की आवाज रहे माइकल जॉन को टाटा वर्कर्स यूनियन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ

Jamshedpur : उपायुक्त ने न्यायालय में लंबित वादों, पारित न्यायादेश के अनुपालन को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक की

SHARE:

फटेह लाइव, रिपोर्टर.

समहारणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में न्यायालय में लंबित वादों, पारित न्यायादेश के अनुपालन को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, लोक अभियोजक एवं उनकी टीम बैठक में मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : परसुडीह से चोरी हुई स्कूटी बरामद, एक गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक में अपराधिक वादों में दोषमुक्ति अथवा अपर्याप्त दंडादेश के निर्णय के विरूद्ध वादों में अपील दायर करने संबंधी दो प्रस्ताव लोक अभियोजक ने समिति के समक्ष रखा । उक्त दो में से एक वाद में जिला एवं सत्र न्यायालय, पूर्वी सिंहभूम में अपील दायर करने हेतु रखे गए प्रस्ताव का समिति द्वारा अमुमोदन किया गया एवं अग्रेतर कार्रवाई हेतु लोक अभियोजक को अधिकृत किया गया। दूसरे वाद में अग्रेतर कार्रवाई हेतु राज्य स्तरीय समिति को भेजने का निर्णय लिया गया।

बैठक में विभिन्न विभागों/पदाधिकारी से संबंधित लंबित वादों की समीक्षा जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा की गई। उन्होने संबंधित पदाधिकारियों को वादों से संबंधित तथ्य विवरणी विभाग द्वारा विधि शाखा को ससमय समर्पित करने का निर्देश दिया, कहा कि वादों से संबंधित प्रतिवेदन समर्पित करने में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर