Breaking News
Jharkhand Certificate Update: ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी बनेंगे जाति, आय, निवास और EWS प्रमाण पत्र, सभी DC को निर्देश EXTRA COACH ALERT: यात्रियों को राहत, 29 अगस्त से 4 सितंबर तक 5 ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच, कुर्ला ट्रेन भी लिस्ट में Jamshedpur : प्रदीप कुमार वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलना झारखंड के लिए गौरव : दिनेश कुमार Jamshedpur BJP : सिख नेताओं ने डॉ. प्रदीप वर्मा से की मुलाकात, राष्ट्रीय मंत्री बनने पर अंगवस्त्र भेंट कर दी बधाई Jamshedpur Raksha Bandhan : SSP की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी, कहा- पुलिस से मिलता है सुरक्षा का भरोसा Jamshedpur Police : सामुदायिक पुलिसिंग के जरिए छात्रों को नशा, साइबर अपराध और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी में फिर शुरू हुआ डोर टू डोर कचरा उठाव, विधायक के निर्देश पर कार्रवाई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले तीन दिनों से डोर टू डोर कचरा संग्रह वाहन नहीं आने से उत्पन्न समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार को अवगत कराते हुए पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश को निर्देश देकर कचरा उठाव कार्य पुनः प्रारंभ करवाया।

इसी के तहत गुरुवार को बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 एवं 2 में घर-घर जाकर कचरा का उठाव किया गया। वहीं शेष रोड में शुक्रवार को कचरा उठाव किया जाएगा। जानकारी के अनुसार रविवार को छोड़कर प्रतिदिन नियमित रूप से कचरा संग्रहण कार्य किया जाएगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने के लिए एक अतिरिक्त कचरा संग्रह वाहन उपलब्ध कराने, संचालन समिति गठित करने तथा मासिक बैठक सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इसके अलावा बागबेड़ा कॉलोनी एवं आसपास कई महीनों से जमा कचरे के ढेर को हटाने की भी मांग उठाई गई।

विधायक संजीव सरदार ने मामले की जानकारी मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश को नियमित रूप से कचरा वाहन संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कॉलोनी एवं आसपास जमा कचरे के ढेर को जल्द हटाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने संचालन समिति गठन, मासिक बैठक का स्थान एवं समय निर्धारित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश ने बताया कि कचरा उठाव व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जल्द ही संचालन समिति एवं मासिक बैठक का स्थान और समय तय किया जाएगा। साथ ही कचरा संबंधित समस्याओं एवं सुझावों के आदान-प्रदान के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर