WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डॉ. अभय हर्ष केरकेट्टा ने साकची में खोला नया क्लिनिक, घुटने, कूल्हे और कंधे की समस्याओं का मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

कोलकाता के बेलीव्यू क्लिनिक के सीनियर कंसल्टेंट, डॉ. अभय हर्ष केरकेट्टा ने साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में 9 दिसंबर 2024 से अपना नया क्लिनिक खोला है. डॉ. अभय हर्ष केरकेट्टा ने इससे पहले टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (TMH) में अपनी सेवाएं दी हैं और अब कोलकाता के इस नए क्लिनिक में मरीज़ों को अपनी विशेषज्ञता का लाभ देने के लिए उपलब्ध हैं. डॉ. केरकेट्टा विशेष रूप से घुटना, कूल्हा, कंधे के जोड़ों और रीढ़ की समस्याओं के इलाज में माहिर हैं. इसके अलावा, वे स्पोर्ट्स इंजरी, खासकर लिगामेंट टियर (ligament tear) का इलाज करने में भी एक्सपर्ट हैं. उनका मानना है कि सही उपचार से ही इन गंभीर समस्याओं का समाधान संभव है और उनके पास इनका सही उपचार देने के लिए बेहतरीन तकनीक और अनुभव है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गणतंत्र दिवस पर बन्ना गुप्ता और सांसद महतो ने संविधान की महत्ता पर जोर दिया

Gambhir Car Associate Motion Ads

उनका क्लिनिक हर शनिवार, रविवार और सोमवार को खोला जाता है, जहां मरीज आसानी से कंसल्ट कर सकते हैं. डॉ. अभय हर्ष केरकेट्टा का उद्देश्य यह है कि आम जनता तक घुटने के रिप्लेसमेंट सर्जरी जैसी सेवाएं पहुंचें और मरीजों को सही मार्गदर्शन मिले, ताकि वे जल्दी ठीक हो सकें. इनके पास रोबोटिक तकनीक के जरिए उपचार के विकल्प भी उपलब्ध हैं, जो चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम और प्रभावी तकनीक मानी जाती है. यह उपचार उन मरीजों के लिए बहुत लाभकारी है, जिन्हें घुटने, कूल्हे और कंधे के जोड़ों से संबंधित समस्याएं हैं.

इसे भी पढ़ें : Giridih : 76वें गणतंत्र दिवस पर भव्य ध्वजारोहण

इसके अलावा, डॉ. केरकेट्टा ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज से भी जुड़ा हुआ है, जहां वे असोसिएट प्रोफेसर के तौर पर अपनी सेवाएं देते हैं. यहां वे मेडिकल छात्रों को अपने अनुभव और ज्ञान से शिक्षा प्रदान करते हैं और मरीजों का इलाज करते हैं. इस नए क्लिनिक के माध्यम से डॉ. अभय हर्ष केरकेट्टा अब साकची और आसपास के इलाकों के मरीजों के लिए और भी आसानी से उपलब्ध होंगे. यदि आप भी घुटने, कूल्हे, कंधे के जोड़ों या स्पोर्ट्स इंजरी जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो आप इस क्लिनिक में जाकर डॉ. केरकेट्टा से सलाह ले सकते हैं और उचित इलाज प्राप्त कर सकते हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर