Breaking News
Vande Bharat : हजारीबाग में टला बड़ा रेल हादसा – ट्रैक्टर से टकराई रांची-पटना वंदे भारत, आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त National Sports Day : डीबी सुंदर रामम बोले—टाटा स्टील में खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, हमारी संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा Jamshedpur Durga Puja: 1926 से जल रही आस्था की अखंड ज्योति, गोलमुरी पूजा कमिटी ने भूमि पूजन के साथ शुरू की तैयारियां Jamshedpur: भारतीय मजदूर संघ ने किया वृक्षारोपण, वीरांगना अमृता देवी के बलिदान दिवस पर मनाया राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस Tatanagar Train News : नवंबर में यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, टाटानगर से जुड़ी 6 प्रमुख ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट Kharagpur Sikh Hulchul : गुरुद्वारा नानकसर चंद्रकोणा के नए प्रधान होंगे गुरदीप सिंह दीपा, विधायक और संगत ने किया सम्मानित
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Durga Puja: 1926 से जल रही आस्था की अखंड ज्योति, गोलमुरी पूजा कमिटी ने भूमि पूजन के साथ शुरू की तैयारियां

SHARE:

मुख्य यजमान दिनेश कुमार, शिवशंकर सिंह, पप्पू सिंह व अध्यक्ष मनोज खत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया पूजन, “जय माता दी” के जयघोष से गूंजा पूजा स्थल

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर शहर की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समितियों में शामिल गोलमुरी पूजा कमिटी (दुर्गा एवं काली पूजा) ने आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ कर दिया है। शुक्रवार को गोलमुरी स्थित पूजा स्थल पर श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण के बीच भव्य भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में भाजपा नेता दिनेश कुमार, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, समाजसेवी पप्पू सिंह तथा पूजा कमिटी के अध्यक्ष मनोज खत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से माँ भगवती की पूजा-अर्चना की और आगामी दुर्गा पूजा आयोजन का शुभारंभ किया।

भूमि पूजन के दौरान पंडित राकेश पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ दुर्गा का आह्वान किया तथा क्षेत्र, समाज और समस्त जमशेदपुरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान और मंत्रोच्चार से पूरा पूजा स्थल भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

1926 से चली आ रही है ऐतिहासिक परंपरा

इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कहा कि गोलमुरी की दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि वर्ष 1926 से चली आ रही आस्था, परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता की जीवंत विरासत है। लगभग एक शताब्दी पुरानी यह पूजा आज भी अपनी भव्यता और विशिष्ट पहचान के कारण जमशेदपुर में विशेष स्थान रखती है।

उन्होंने कहा कि गोलमुरी पूजा कमिटी द्वारा हर वर्ष बनाए जाने वाले आकर्षक एवं भव्य पूजा पंडाल और माँ दुर्गा की प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर माँ भगवती के दर्शन करते हैं। यह आयोजन धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कार और सनातन परंपराओं से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण कार्य करता है।

शिवशंकर सिंह और पप्पू सिंह ने कहा कि माँ दुर्गा शक्ति, साहस, न्याय और धर्म की प्रतीक हैं। उनके आशीर्वाद से संपन्न हुआ भूमि पूजन आगामी भव्य आयोजन के शुभ संकल्प का प्रारंभ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी गोलमुरी पूजा कमिटी अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्रद्धालुओं के लिए भव्य और आकर्षक दुर्गा पूजा का आयोजन करेगी।

पूजा कमिटी के अध्यक्ष मनोज खत्री ने कहा कि वर्ष 1926 से चली आ रही इस ऐतिहासिक पूजा की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाना कमिटी के लिए गर्व और गौरव का विषय है। माँ दुर्गा की कृपा से हर वर्ष श्रद्धा, भव्यता और सामाजिक सहभागिता के साथ पूजा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आगामी दुर्गा पूजा में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं और पूजा कमिटी के सदस्यों ने “जय माता दी” के जयघोष के साथ माँ दुर्गा से क्षेत्र एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में पप्पू उपाध्याय, प्रोबीर चटर्जी राणा, अमीश अग्रवाल, राजू प्रजापति, नागेश राव, पंकज शर्मा, विनोद खत्री, रौनक खत्री, विजय लक्ष्मी वर्मा, विनीत सहगल, अमर कुमार, दीपक शर्मा, मनीष अग्रवाल, देवू प्रामाणिक, सुमित अग्रवाल, विशाल, लवली सिंह, सुरेश मेकअप, राजा अग्रवाल, आदित्य राज, राहुल कुमार सिंह, रंजन, बूढ़ो दा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर