Breaking News
Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं? Jamshedpur : दीपावली पर मारवाड़ी समाज की अनूठी पहल, एक करोड़ रुपये से अधिक की मिठाइयों का निर्माण-विक्रय Jamshedpur Bjp : लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के रक्तदान शिविर में हुआ 151 यूनिट रक्त संग्रह

SHARE:

समिति ने रक्तदाताओं, दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधियों एवं शहरवासियों का जताया आभार

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के तत्वावधान में रविवार को आमबगान स्थित बंगाल क्लब सभागार में एकदिवसीय महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से संध्या 4 बजे तक चले इस शिविर में शहर के कोने-कोने से सैकड़ों रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर की समाप्ति पर कुल 151 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। शिविर में सैकड़ों रक्तदाताओं के साथ शहर के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इनमें पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक अरविंद सिंह व कुणाल षाड़ंगी, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, सदस्य डॉ परितोष सिंह व डॉ कविता परमार, समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, शिवशंकर सिंह, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, रविंद्र झा, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार शंकर रेड्डी, भूतपूर्व सैनिक परिषद के प्रतिनिधि सहित कई गणमान्यजन शामिल रहे। रक्तदान शिविर में शहर की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और सेवा कार्य को अपना समर्थन दिया।

समिति की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में बंगाल क्लब, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और जमशेदपुर ब्लड सेंटर का विशेष सहयोग रहा। समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं, दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधियों तथा शहरवासियों का आभार प्रकट किया। रक्तदान शिविर में समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव आशुतोष सिंह, सचिव रामबाबू सिंह, वरीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, उपाध्यक्ष नीरज सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अशोक सिन्हा, गौतम प्रसाद, परमात्मा मिश्रा, संयोजक प्रमोद तिवारी, शंभू मुखी, सत्येंद्र कुमार, अंकेक्षक प्रदीप दास, ओमियो ओझा, नंदलाल सिंह अर्जुन शर्मा मनोरंजन गौंड, सुरजीत चौधरी, नंदजी सिंह, पीएस माथुर, शोबिक ओझा व अन्य मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर