WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पंचतत्व में विलिन हुए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस  कमिटी के महामंत्री अजय मिश्रा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अजय मिश्रा का आकस्मिक निधन हो जाने पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है.अजय मिश्रा का निधन 5 अप्रैल को रात्रि 11:00 बजे हार्ट अटैक के कारण हो गया था. इस खबर को कांग्रेसजनों में फैलते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी. सुबह से ही कांग्रेसजनों का तांता बागबेड़ा 5 नंबर रोड निवास पर होना प्रारंभ हो गया. उनके पिता उदय नारायण मिश्र बागबेड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. स्वः अजय मिश्रा अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गए हैं. संध्या समय उनका पार्थिव शरीर बागबेड़ा निवास से प्रस्थान कर कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय पहुंचा, जहां पर विधि विधान से कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा एवं पुष्प अर्पित कर सलामी दी.

इसे भी पढ़ें Saraikela Scrap Scam : एक लाईजनर भी चला रहा स्क्रैप गोदाम, दीपक और अशोक हैं पार्टनर, अभिजीत कंपनी में सुनियोजित चोरी Part -7

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पार्वती घाट में संपन्न हुआ दाह संस्कार

इस दौरान कांग्रेसजनों ने अजय मिश्रा अमर रहे का नारा लगाया. इससे पहले बागबेड़ा निवास पर ही बागबेड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज नारायण यादव, संजय यादव, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का झंडा प्रदान कर सलामी दी. स्वः अजय मिश्रा का अंतिम संस्कार पार्वती घाट में बागबेड़ा निवासियों, कांग्रेसजनों के उपस्थिति में संपन्न हुआ. अंतिम यात्रा में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चौधरी, राज किशोर यादव, अवधेश सिंह, बृजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अमर कुमार मिश्रा, अतुल गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, नलिनी सिन्हा अमरजीत नाथ मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, सूर्या राव, इंतखाब बस्ती, सन्नी सिंह, अपर्णा गुहा, राजेश प्रसाद,  राजा सिंह, हरिहर प्रसाद, सतिश कुमार,राजीव मिश्रा, गुरदीप सिंह, नंदलाल सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, देवशरण सिं, नरेश गौड़ा, आशीष ठाकुर, सावण मुखी, राजकुमार दास, नवनीत मिश्रा, ज्योति मिश्रा, अनिल सिंह, ओम प्रकाश, शशि कुमार, रमन खान, अशोक सिंह, संजय झा, संजय झा संत, रामनाथ दुबे, नागेंद्र सिंह सहित बड़े संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्त्ता शामिल हुए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर