WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur: सिदगोड़ा सूर्यधाम मंदिर में मां दुर्गा, राधा कृष्ण शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के लिए नगर भ्रमण, शामिल हुए उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर देखें -VIDEO

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

सिदगोड़ा के सूर्यधाम परिसर स्थित राम मंदिर के चतुर्थ वर्षगांठ एवं माँ दुर्गा, राधा-कृष्ण एवं शिव परिवार के प्राण प्रतिष्ठा पर प्रतिमाओं का नगर भ्रमण करवाया गया, यह नगर भ्रमण सूर्यधाम सिदगोड़ा से निकाली गई भव्य नगर भ्रमण सह शोभायात्रा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, नगर भरमन में पूर्व मुख्यमंत्री सह ओड़िसा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने शोभायात्रा में शामिल हुए, जै श्री राम के नारों से पूरा सिदगोड़ा गूंज उठा।

सूर्यधाम सिदगोड़ा में माँ दुर्गा, श्री राधा कृष्ण एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा और श्रीआयोध्याम में बने दिव्य श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बनाये गए श्रीराम मंदिर के चतुर्थ वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समिति की ओर से ग्यारह दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन गुरुवार को प्रतिमाओं को नगर भ्रमण पर निकाला गया। शोभा यात्रा श्रीराम मंदिर से निकालकर भीमा रोड, स्वामी विवेकानंद स्कूल होकर सिदगोड़ा मुख्य मार्ग के रास्ते 28 नंबर रोड से भ्रमण करते हुए पुनः सूर्यधाम लाया गया। नगर भ्रमण सह शोभायात्रा की शुरूआत यज्ञाचार्य पंडित श्री भूषण जी महाराज द्वारा ध्वजा पूजन और नारियल फोड़ने के पश्चात हुई। शोभा यात्रा में सबसे आगे दो सुसज्जित घोड़े, उसके पीछे आचार्यों का दल, सिंग बाजा, उसके पीछे धार्मिक धुन बजाता बैंड बाजा और फूल मालाओ से सुशोभित दो बड़े खुले वाहन पर माँ दुर्गा, श्री राधा-कृष्ण एवं शिव परिवार विराजमान थे। श्रद्धालुओं के संग पैदल यात्रा करते वीर बजरंगबली की विराट झांकी लोगों को आकर्षित करती रही। वहीं, एक सुसज्जित रथ पर श्रीराम-सीता व लक्ष्मण की झांकी एवं दूसरे रथ पर अयोध्याधाम से आये यज्ञाचार्य श्री भूषण जी महाराज श्रीरामचरितमानस लेकर विराजमान थे। शोभा यात्रा में एक वाहन पर डीजे सेट लगाई गई थी, जिसमें राम धुन पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर रहे थे, वहीं, शोभा यात्रा में लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की जा रही थी। शोभा यात्रा में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास जी, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुरोहितों एवं श्रद्धालुओं के संग पदयात्रा करते हुए ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाते दिखे। शोभा यात्रा में जगह-जगह पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल रघुवर दास का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। पूरे नगर भ्रमण के दौरान युवा सदस्य व महिलाएं हाथों में केसरिया ध्वज लिए संगीत व सिंग बाजा की धुन पर थिरकते रहे। नगर भ्रमण के पूरे रास्तों पर श्रीराम ध्वज लगाया गया था। पूरे नगर भ्रमण के दौरान भक्तों का उत्साह व ‘जय श्री राम’ ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभा यात्रा के सूर्यधाम पहुंचने पर भव्य आतिशबाजी कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। श्रीराम मंदिर स्थापना पर सात दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर राम मंदिर की पुष्प सज्जा के साथ पूरे मंदिर परिसर, पार्क एवं आसपास के क्षेत्र एवं सड़कों पर रंग-बिरंगी लाइटों की आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। आज शाम 3 बजे से संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिसमें श्रीराम कथा की मर्मज्ञ कथा वाचिका अयोध्या निवासी पंडित गौरांगी गौरी जी शंख मैदान में श्रीरामचरित मानस की संगीतमय कथा प्रस्तुत करेंगी। राम कथा प्रत्येक दिन अपराह्न तीन बजे से संध्या 7:30 बजे तक चलेगी।

वंही प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल हुए पूर्व सीएम सह राज्यपाल रघुवर दास सूर्यधाम में माँ दुर्गा, श्री राधा कृष्ण और शिव परिवार के श्री विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में गुरुवार सुबह रघुवर दास ने भाग लेकर विधिवत पूजन किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि विधान के साथ उन्हें पंडित भूषण जी महाराज ने पूजन कराया। श्री दास ने प्रभु से इस यज्ञ को निर्विघ्न सफल बनाने और मानव जगत के कल्याण की प्रार्थना की। वहीं, संध्या

काल में माँ दुर्गा, श्री राधा कृष्ण और शिव परिवार की विधिवत स्थापना के बाद श्रद्धालुओं के संग राज्यपाल रघुवर दास ने पूजा अर्चना कर सभी के सुख समृद्धि और शांति की कामना की।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर