WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : यूसील की तुम्मा पल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में हिंदी पखवाड़ा का हुआ समापन

SHARE:

अनुमंडल संवाददाता, फतेह लाइव।

यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की तुम्मा पल्ली यूरेनियम इकाई में हिंदी पखवाड़ा 2023 का आज समापन हो गया। इधर कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि तुम्मा पल्ली स्थित परमाणु खनिज निदेशालय के प्रमुख सुधाकर गुप्ता व यूसील के महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग सेवाएँ) एम.एस.राव, महाप्रबंधक संजय चटर्जी, सुमन चटर्जी ने दीप प्रज्वलित कर की।

वही सभी वक्ताओं ने हिंदी की महता से यूसीलकर्मियों को कराया। इस अवसर पर तुम्मा पल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट वी टी सी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सुधाकर गुप्ता ने अहिंदी भाषा क्षेत्र में हिंदी की बढ़ती प्रचलन पर खुशी जाहिर की तथा कहा की हिंदी जन -जन भाषा है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इसी तरह कंपनी के महाप्रबंधक एस एस राव, किशोर भगत, संजय चटर्जी , सुमन सरकार ने इस समारोह को संबोधित किया। इसके पूर्व कंपनी के महा प्रबंधक ( कार्मिक ) संजय चटर्जी ने हिंदी की कविता पढ़ लोगो की खूब वाहवाही लूटी। जिसकी लोगो ने खूब प्रशंसा की गई।इन्ही के कंधो पर हिंदी दिवस कार्यक्रम की सफलता की जिम्मेदारी दी।जिस बखूबी निभाया।इसके पूर्व बी.श्रीकांत, उप महाप्रबंधक (लेखा) व श्री सी. मथिवनन, उप महाप्रबंधक (खरीद) ने कार्यक्रम के दोनों मुख्य अतिथियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।जबकि महाप्रबंधक एम.एस.राव ने मुख्य अतिथि सुधाकर गुप्ता का शॉल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में हिंदी पखवाड़ा को लेकर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्या शर्मा को हिंदी निबंध प्रातियोगिता में सेकेंड पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

इसी तरह अन्य प्रतियोगिता मसलन हिंदी क्विज़, हिंदी निबन्ध, हिंदी सम्भाषण, हिंदी पत्र लेखन, हिंदी कविता, हिंदी टिप्पण, हिंदी अनुवाद के प्रतिभागियों मसलन आर.राजेश, एन.बाशा, सी.बालंकन्ना, एम.शैलजा, एम.राधिका, एस.के.शर्मा, एम.राधिका, गोपीनाथ दास के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह ए एम डी के इंचार्ज सुधाकर गुप्ता, महा प्रबंधक एम एस राव, माइंस एजेंट किशोर भगत, उप महाप्रबंधक सुमन सरकार ने पुरुस्कृत कर सम्मानित किया

अंत कंपनी के मैनेजर पी.के.नायक ने धन्यवाद ज्ञापन दिया वही कार्यक्रम का बखूबी संचालन विपिन शर्मा ने की।निर्णायक मंडली में जीतेश मिस्र, हिमांशु तिवारी व।संजय चटर्जी की अहम भूमिका रही।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर