‎Jamshedpur : चुनावी तैयारी में जुटी युवा कांग्रेस, 8 अक्तुबर को रांची में होगा तमाम दिग्गजों का महाजुटान, सभी पूर्व के पदाधिकारियों का होगा सम्मान : संजीव

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह रांची के प्रभारी संजीव रंजन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आगामी 8 अक्टूबर को रांची के गीतांजलि वेंकेट हॉल, मोरहाबादी में राष्ट्रीय युवा कॉंग्रेस के प्रभारी कृष्णा, सभी मंत्रीगण, विधायक गण, तमाम युवा कॉंग्रेस के पूर्व प्रदेश पदाधिकारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष के मौजूदगी में महासम्मेलन किया जा रहा है.

संजीव रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर मजबूती करने और नए चेहरों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने पर रणनीति तय की जाएगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

साथ ही केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति भी तैयार की जाएगी. इस कार्यक्रम में पूर्व के सभी युवा कॉंग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष को सम्मानित करने का कार्य किया जाएगा.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें