Breaking News
Jamshedpur Firing Case Big Succes : टीटू शर्मा और मनोज सरकार गिरफ्तार, बिंदल मॉल फायरिंग की साजिश पर पुलिस का शिकंजा Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787 Brutal Attack In Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें – दुस्साहस वाला – Video Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य : अमरप्रीत सिंह काले

SHARE:

भव्य तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के कार्यालय से सैकड़ों युवाओं ने पूरे जोश के साथ लिया हिस्सा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आज़ादी के गौरवशाली इतिहास, वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को जन-जन तक पहुँचाने तथा देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर महानगर द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले दिल्ली प्रवास पर होने के बावजूद अपनी सहभागिता और मार्गदर्शन के लिए युवाओं के साथ जुड़े रहे। श्री काले के कार्यालय से युवा नेता जुगुन पांडेय एवं अन्य युवा साथियों के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह, उमंग और जोश के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं देशभक्ति के नारों से गूंजती यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे युवाओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का सशक्त संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि तिरंगा केवल भारत की पहचान नहीं, बल्कि यह करोड़ों भारतीयों के गौरव, स्वाभिमान, त्याग, तपस्या और बलिदान का जीवंत प्रतीक है। इसके प्रत्येक रंग और अशोक चक्र में हमारे महान राष्ट्र की गौरवशाली यात्रा और असंख्य वीरों के बलिदान की गाथा समाहित है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें सहज रूप से प्राप्त नहीं हुई। इसके लिए अनगिनत वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान को स्मरण करना तथा आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण से परिचित कराना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है।

श्री काले ने कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल भावनाओं तक सीमित रहने वाली भावना नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प है। तिरंगे का सम्मान, देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन विशेष रूप से युवाओं में राष्ट्र के प्रति गौरव, जिम्मेदारी और समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं। आज जिस उत्साह के साथ बड़ी संख्या में युवा इस यात्रा में शामिल हुए, वह नए भारत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और राष्ट्रभक्ति की जीवंत अभिव्यक्ति है।

श्री काले ने इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री संजीव सिन्हा, सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा साथियों तथा तिरंगा यात्रा में शामिल सभी राष्ट्रभक्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

तिरंगा यात्रा में जुगुन पांडेय के नेतृत्व में विशेष रूप से प्रिंस सिंह, बिभाष मजुमदार, घनश्याम भिरभरिया, शेखर मुखी, सरबजीत सिंह टोबी, दीपक सिंह, सुमन कुमार, विवेक कामत, रंजीत कुमार, विक्रम सिंह, लख्खीकांत घोष, कार्तिक जुमानी, मनु ढोके, बिट्टू मुखी, कंचन बाग, मनोज हलदर, शुरू पात्रों, रामा राव, अमित ठाकुर, सौरव रजक, विष्णु कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा भाजपा कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्त नागरिक उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर