Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : सामाजिक एकता, शांति और समृद्धि के मिलकर प्रयास करना बेहद आवश्यक : काले

SHARE:

प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई स्थानों पर राष्ट्र ध्वज फहराया

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शहर के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्र ध्वज फहराया. इस दौरान उन्होंने स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन बागबेड़ा, लाल बिल्डिंग, भारत सेवाश्रम प्रणवानंद आवासीय विद्यालय सोनारी, जूनियर ब्लॉक बी.एस.एस प्रणव चिल्ड्रेन वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल, भक्तीनगर सामुदायिक भवन बर्मामाइंस, भक्तीनगर बर्मामाइंस, तिनप्लेट खालसा मध्य विद्यालय, सीनियर सिटीजन कमेटी बारीडीह पार्क, लोक सेवा एकता संघ बागुनहातु, श्री श्री विजय बजरंग मंदिर जंबू अखाड़ा भालूबासा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भारतीय गणराज्य की स्थिरता और उन्नति में योगदान देने वाले सभी महान व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने संबोधन में अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हमें समाज में फैली कुरीतियों, असमानताओं और भेदभाव को जड़ से खत्म करना होगा. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाएं और समाज को एक नई दिशा देने में योगदान करें.

काले ने इस बात पर जोर दिया कि एक सशक्त और समान समाज के निर्माण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा. उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों को समझने और राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहने की प्रेरणा देता है. इस अवसर पर उन्होंने समाज में सामाजिक एकता, शांति और समृद्धि के लिए सबको एकजुट होने की अपील की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर