Jamshedpur : जादूगोड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष की पिटाई, घायल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

ग्रामीण भाजपा के अंतर्गत आने वाले जादूगोड़ा के भाजपा मंडल अध्यक्ष बिनोद सिंह की पिटाई की गयी है. इस पिटाई में मंडल अध्यक्ष घायल हो गये है. बताया जाता है कि उस वक्त मंडल अध्यक्ष जादूगोड़ा के हवेली रेस्टोरेंट में थे.वहां जमशेदपुर से गये हुए युवक पहुंचे थे.

युवकों के साथ उनकी कुछ कहा सुनी हो गयी, जिसके बाद उनकी पिटाई युवकों ने कर दी. इसको लेकर लिखित शिकयात की गयी है. युवकों की पहचान सीसीटीवी में हुई है. सीसीटीवी की ओर से इसकी जांच की गयी है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मसले को लेकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता आक्रोशित है और हर स्तर तक जाने की तैयारी कर रही है. सीसीटीवी में कैद युवकों की तलाश की जा रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें