WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जन सुविधा मंच ने साकची थाना पर किया प्रदर्शन, थाना प्रभारी को हटाने की मांग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के हृदयस्थली साकची में बढ़ते अतिक्रमण, नशे के कारोबार और अपराध के खिलाफ सामाजिक संस्था जन सुविधा मंच के द्वारा गुरुवार को साकची थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस दौरान मंच के सदस्यों ने थानेदार को हटाने की मांग की. सदस्यों ने आरोप लगाया कि जब से नए थानेदार की प्रतिनियुक्ति हुई है. इलाके में अपराध चरम पर पहुंच गया है.

पूरे क्षेत्र में नशे के कारोबारियों ने पांव जमा लिए हैं. महिलाएं एवं बेटियां सुरक्षित नहीं है. आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही है जिस पर लगाम लगा पाने में थानेदार असफल साबित हो रहे हैं. मंच के सदस्यों ने जिले के वरीय पदाधिकारियों को चेतावनी दिया कि यदि थानेदार को नहीं हटाया गया तो जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा. जरूरत पड़ी तो धरना- प्रदर्शन भी किया जाएगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं साकची थानेदार आनंद मिश्रा ने बताया कि सामाजिक संस्था के विरोध का दो कारण है, जिसमें पहला मामला काशीडीह का है. उन्होंने बताया कि लगातार सरस्वती पूजा में काशीडीह में मारपीट की घटना हो रही थी, जिसमें पहले समझौता करवाया गया. परंतु नहीं मानने पर मारपीट में शामिल दो गुटों के दो-दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वहीं दूसरा मामला मोदी टाइल्स के पारिवारिक विवाद का है, जिसमें पिता के साथ बेटे का दुर्व्यवहार प्रकाश में आया, जिसे थाने बुलाकर कार्रवाई की गयी. इसी का खुंदस निकालने के लिए सामाजिक संस्था द्वारा विरोध किया जा रहा है. वहीं उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस का बैनर भी फाड़ा गया है, जिस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर