Jamshedpur : जद(यू) मानगो थाना समिति ने चलाया संपर्क–समस्या–समाधान अभियान, जनसमस्याओं को लेकर नगर निगम से करेंगे वार्ता

SHARE:

  • भारी वर्षा के बाद जलजमाव, नाली सफाई और पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर क्षेत्र में किया व्यापक भ्रमण
  • समस्याओं के निराकरण को निगम से करेंगे बात – जद (यू)

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जनता दल (यू) मानगो थाना क्षेत्र समिति के अध्यक्ष लालू गौड़ के नेतृत्व में पार्टी ने क्षेत्र में संपर्क–समस्या–समाधान अभियान के तहत बालेश्वर पथ, मून सिटी और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत जद (यू) जिला समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. भारी वर्षा के बाद उपजे हालातों का अवलोकन करते हुए स्थानीय जनता से संवाद स्थापित किया गया. जन संवाद के दौरान नालों की नियमित सफाई नहीं होने, जलजमाव, और नालियों में कचरा जमा रहने की समस्या प्रमुख रूप से सामने आई. लोगों ने बताया कि बरसात के बाद भी क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बनी रहती है.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : तेनुघाट पहुंचे कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कहा, दुःख की घड़ी में संगठन साथ है

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मानगो क्षेत्र में नालों की सफाई नहीं, जलजमाव से लोग परेशान

इसके अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति में कम प्रेशर, सड़कों की जर्जर स्थिति, गली-मोहल्लों की नियमित सफाई नहीं होना, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत व नई लाइट की जरूरत जैसी समस्याएं भी उजागर की गईं. जद (यू) पदाधिकारियों ने स्थानीय जनता को आश्वस्त किया कि इन सभी मुद्दों को लेकर वे जल्द नगर निगम अधिकारियों से मिलेंगे और समस्याओं के समाधान हेतु ठोस पहल करेंगे. अभियान में जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव विकास साहनी, प्रेम सक्सेना, बिनोद सिंह, कन्हैया ओझा, मृत्युंजय सिंह, संजीव सिंह, ममता सिंह, सुस्मिता सरकार, दीपक गौड़, नीरज कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें