Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : जेम्को के सरकारी विद्यालयों की समस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता करनदीप सिंह ने एसडीओ से की मुलाकात

SHARE:

  • सरकारी स्कूलों की जर्जर स्थिति और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर जताई चिंता
  • प्रशासन ने सरकारी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान का वादा किया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के जेम्को क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों की दयनीय स्थिति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता करनदीप सिंह ने अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) से बुधवार को मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने स्कूलों की जर्जर भवनों, टपकती छतों और दरारें पड़ चुकी दीवारों की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया. विशेष रूप से महानंद बस्ती के नव प्राथमिक विद्यालय का भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त बताया गया, जिससे छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है. करनदीप ने शिक्षा को हर बच्चे का मौलिक अधिकार बताते हुए सभी स्कूलों में तत्काल मरम्मत और सुधार की मांग की. उन्होंने स्कूलों में बेंच, डेस्क एवं आवश्यक फर्नीचर की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का आग्रह किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक, जिले में चिकित्सीय सुविधाओं की समीक्षा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जर्जर स्कूल भवनों की सुध लेने की उठ रही मांग

एसडीओ ने करनदीप सिंह की बातों को गंभीरता से लिया और आश्वासन दिया कि वे जल्द से जल्द इन समस्याओं के निराकरण के लिए कदम उठाएंगे. उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी और सुधार कार्य समय रहते किए जाएंगे. सामाजिक कार्यकर्ता करनदीप सिंह ने इस पहल को सकारात्मक माना और आगे भी विद्यालयों की बेहतर स्थिति के लिए प्रशासन से समन्वय बनाकर काम करने का संकल्प लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर