Jamshedpur : बिस्कुट छाप पर वोट देने से जुगसलाई खींचेंगे विकास की नई लकीर : सरदार शैलेन्द्र सिंह, बलबीर कौर को मिल रहा स्थानीय लोगों का समर्थन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में होने वाले जुगसलाई नगर परिषद की चेयरमैन प्रत्याशी के चुनाव को लेकर (सरदार शैलेन्द्र सिंह की पत्नी) बलबीर कौर ने अपने सहयोगियों के साथ पदयात्रा की. यह सफीगंज मोहल्ला, कचहरी मोहल्ला, गर्ल्स स्कूल रोड, खटीक मोहल्ला होते हुए मारवाड़ी पाड़ा पहुंची. इस दौरान लोगों में काफी उत्साह दिखा.

सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि अगर जनता बिस्कुट छाप पर अपना विश्वास दिखाती है तो हम विकास की नई लकीर खींचेंगे. पदयात्रा के दौरान वे परमात्मा मिश्रा से उनके आवास पर जाकर मिले. उनसे आशीर्वाद लिया. साथ ही साथ वे स्टेशन रोड गुरुद्वारा के प्रधान महेंद्र पाल सिंह, चेयरमैन हरदीप सिंह, सेक्रेटरी कंवलजीत सिंह सहित जुगसलाई के कई गणमान्य लोगों से भी मिले.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सभी ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया  इस दौरान कई समाज के लोग भी मिले, जिसमें रजक समाज, खटीक समाज शामिल रहे.
स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों में बलवीर कौर के प्रत्याशी बनाए जाने से लोगो में काफी उत्साह देखने को मिला. सभी ने सरदार शैलेन्द्र सिंह के 40 वर्षों से समाज के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उनका जोरदार समर्थन किया और हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.

इस मौके पर बलवीर कौर के साथ उनके पति समाज सेवी सरदार शैलेंद्र सिंह , स्वर्ण सिंह लाला, नरेंद्र सिंह, बृज तिवारी, नंदलाल साहू, अजय कुमार पांडे, रवि शंकर तिवारी, सुनील गुप्ता, दिलीप गुप्ता, गुरमुख सिंह, मनोज साहू, मनजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, मिट्ठू अग्रवाल, कमर सुल्ताना, मोहम्मद फिरोज, वीरेंद्र तिवारी, राजा सिंह, अंशु परिहार, सूरज प्रताप सिंह, अमन सिंह, विवेक सिंह, सन्नी सिंह, अवतार सिंह राजा, रेनू आहूजा, कृष्णा, विक्की सिंह, रोजी कौर, नीतू कुमारी, यशपाल कौर, सिल्लू सिंह आदि कई लोग शामिल थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें