Hazaribag Accident : चरही में एनएच घाटी के पास वन विभाग का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 7 घायल, 4 गंभीर, रांची रेफर, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र स्थित एनएच घाटी के समीप शनिवार को हाथी भगाने वाली वन विभाग की टीम का वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। इससे दो लोगों की मौत हो गई, वहीं वनपाल शैलेंद्र कुमार समेत सात घायल हो गए।

मृतकों में वाहन चालक शहादत अंसारी और टीम सदस्य पिंटू मूर्ति हैं। घायलों में दिलीप मुर्मू, मंटू महतो, रॉबिन मरांडी, साइमन मुंडी, शम्भु कर्मकार, संजय कर्मकार व पवन कर्मकार हैं। इनमें से चार की स्थिति गंभीर है, जिन्हें रांची रेफर किया गया है। घायलों में ज्यादातर पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा के रहने वाले हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बताया जाता है कि हाथियों को खदेड़ने के अभियान में लगी वन विभाग की टीम वाहन पर जा रही थी। इसी दौरान हजारीबाग की ओर से रामगढ़ जा रहा एक अनियंत्रित कंटेनर अचानक दूसरी लेन में आ गया और वन विभाग के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। चरही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस से घायलों को हजारीबाग भेज दिया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें