Breaking News
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग जमशेदपुर : बागबेड़ा पुलिस की शह पर हरहरगु्टूटू में पोकलेन लगाकर तोड़वा दी घर की दीवार, नहीं ले रहे FIR! Jamshedpur : टाटा मोटर्स अस्पताल कर्मियों के लिए बस सेवा शुरू, यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने दी मंजूरी Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर निवासी ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन Jamshedpur : सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि Delhi : ਬਾਦਲ ਦੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਸਾਂਝ ਤੋਂ ‘ਨਕਲੀ ਪੰਥਕਾਂ’ ਵਿੱਚ ਖਲਬਲੀ! ਸਰਨਾ ਨੇ ਖੋਲ੍ਹੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਦੀ ਪੋਲ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भारत की अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : कुलविंदर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कौमी सिख मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा कि देश के अस्मिता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है। भारत हो जा विदेशी भूमि, जहां भी देश के आन बान शान के खिलाफ कोई भी संगठन आवाज उठाता है तो भारतवंशी का यह फर्ज बनता है कि ऐसे तत्वों का मुकाबला करें। उसे विदेशी भूमि में पुलिस प्रशासन तथा भारतीय काउंसलेट की मदद लेनी चाहिए भारतीय राजनीतिक तथा दूतावास को खुलकर भारतवंशियों के साथ खड़े रहना चाहिए।

कनाडा में अराजक तत्वों का मुकाबला कर भारतवंशियों ने सराहनीय काम किया। जो अराजक तत्व भारत की अखंडता तथा भौगोलिक क्षेत्र तथा भविष्य को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। वे सांप की तरह है और उनके फन कुचल दिया जाना चाहिए।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कुलविंदर सिंह ने कहा कि भारत को आजाद करने में सिखों की सबसे बड़ी भूमिका रही है। इतिहास राष्ट्र प्रेम और धर्म प्रेम को लेकर कुर्बानियों से भरा पड़ा है है और आगे जरूरत पड़ी तो सिख कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे। मोर्चा अध्यक्ष के अनुसार हमें कनाडा जैसे मामलों को देखते हुए मजबूती के साथ भारत सरकार के साथ खड़े रहने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं विदेश मंत्रालय इस दिशा में कनाडा और उन देशों के खिलाफ कठोर कदम उठाएं, जहां अराजक तत्व भारत के खिलाफ अभियान चला रहे है।

आज भारत दुनिया में मजबूत और विकसित राष्ट्र के रूप में देखा जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ में इसे गंभीरता से लिया जाता है। जब भारत 1971 बांग्लादेश अलग राष्ट्र निर्माण, 1975 राजस्थान अणु बम परीक्षण तथा 1998 परमाणु बम परीक्षण के दौरान बड़े विदेशी ताकतों के आगे नहीं झुका था तो आप कोई राष्ट्र ऐसी स्थिति में नहीं है कि भारत की नीति पर सवाल खड़े कर सके।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर