Breaking News
जमशेदपुर में कोल्हान की पत्रकारिता का महाकुंभ: एकजुटता के संकल्प के साथ पत्रकारों का सम्मान, साख बचाने का आह्वान, फतेह लाइव न्यूज पोर्टल सम्मानित Jamshedpur Cgpc : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 26 नवंबर को साकची गुरुद्वारा में होगा सेंट्रल दीवान, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब होंगे शामिल Jamshedpur : बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल Jamshedpur : विजया होम्स ग्रुप की ‘ड्रीम होम प्रदर्शनी’ 21 नवंबर से, छह आवासीय परियोजनाएं होंगी प्रदर्शित Jamshedpur : 26 नवंबर को रांची में संविधान रक्षार्थ मार्च, पूर्वी सिंहभूम से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल Jamshedpur : लोयोला प्रिंसिपल की भावुक अपील, बच्चों की सुरक्षा के लिए एक घंटे का ट्रैफिक नियंत्रण
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : लाख टके का सवाल, वोटिंग राइट रहेगा या जाएगा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के जिला बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया चल रही है. इस बीच एडहॉक कमेटी के सदस्य एडवोकेट टीएन ओझा ने बिजली बिल बकाया रखने वालों की सूची झारखंड बार काउंसिल को भेज कर धमाका कर दिया है. अब यहां लाख टके का सवाल है कि बिजली बिल बकाया रखने वालों का वोटिंग राइट रहेगा अथवा नहीं? बार काउंसिल के मॉडल रूल के अनुसार मतदान करने का पात्र वही होगा जिसके नाम पर कोई भी बकाया राशि नहीं होगी. यहां तो बकायेदारों में ऐसे-ऐसे नाम है जो उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में आए हैं और कुछ चुनाव पदाधिकारी के रूप में महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है. बकाया राशि का आलम यह है कि रुपये नौ हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपए की रकम बकाया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Gambhir Car Associate Motion Ads

2015 से बिजली बिल की वसूली में की गई अनदेखी

एडवोकेट टीएन ओझा ने जिला चुनाव कमेटी को उक्त सूची उपलब्ध करा दी है. पूर्व में चुनाव पदाधिकारी रहे अधिवक्ता अर्जुन सिंह को भी उन्होंने सूची सौंपते हुए कार्रवाई करने का आग्रह किया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों ने रुपये दस हजार जमा कर अंडरटेकिंग दी है परंतु अंडरटेकिंग में बाकी बकाया राशि कितने दिनों के अंदर भुगतान करेंगे इसका कोई उल्लेख नहीं है. अधिवक्ता टीएन ओझा ने बार काउंसिल झारखंड के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन को बताया है कि 70 वकीलों को चैंबर दिया गया है और उनको अलग से बिजली का कनेक्शन भी दिया गया है. उनसे बिजली बिल वसूल कर बिजली आपूर्तिकर्ता एजेंसी जिसको राशि दी जाती है, लेकिन दुर्भाग्य है कि 2015 से बिजली बिल की राशि वसूल करने में अनदेखी की गई या यह कहा जाए कि कुछ चैंबर धारकों ने जानबूझकर बिल का भुगतान नहीं किया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रविदास, अंशु चौहान और मोहित सिंह तीन महीने के लिए तड़ीपार, 9 अपराधी थाने में रोज लगाएंगे हाजरी

बिल भुगतान लेने का नियमित प्रयास किया पर असफल रहा

अधिवक्ता टीएन ओझा के अनुसार एडहॉक कमेटी बनने के साथ ही उन्होंने बिल का भुगतान लेने के लिए लगातार नियमित रूप से प्रयास किया परंतु असफल रहा क्योंकि इसकी अनदेखी की जाती रही. इससे बार एसोसिएशन को आर्थिक रूप से क्षति पहुंच रही है. इधर चैंबर धारक बेधड़क बिजली इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे बार एसोसिएशन के सदस्यों में आक्रोश है. इसके साथ ही झारखंड बार काउंसिल से आग्रह किया गया है कि वह मॉडल रूल के तहत चुनाव समिति को चुनाव संचालित करने का आदेश जारी करें. बार काउंसिल को इस दिशा में अति शीघ्र निर्णय लेना चाहिए क्योंकि चुनावी प्रक्रिया चल रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर