Jamshedpur : मानगो-डिमना रोड पर बिजली के खंभे में लगी आग, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

SHARE:

  • शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बिजली आपूर्ति बाधित, दमकल और बिजली विभाग की टीम मौके पर

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के मानगो-डिमना मेन रोड स्थित अग्रवाल भवन के पास गुरुवार दोपहर अचानक एक बिजली के खंभे में आग लग गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और खंभे से तेज लपटें उठती देख लोगों ने तुरंत बिजली विभाग और दमकल को सूचना दी. इस दौरान क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और राहगीरों में दहशत फैल गई.

इसे भी पढ़ें Giridih : रामनवमी पर शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग के लिए थाना प्रभारियों को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ. वहीं, बिजली विभाग ने किसी बड़े हादसे से बचने के लिए आपूर्ति तुरंत बंद कर दी है. समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें