Breaking News
Jamshedpur : कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान 25 अक्टूबर से, गांव-गांव तक पहुंचेगी पार्टी Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन का विजया मिलन समारोह, गीत-संगीत और व्यंजनों के बीच वीरांगनाओं ने मनाया उत्सव Jamshedpur : कदमा में युवक पर जानलेवा हमले से पुलिस सख्त, सिटी एसपी ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दिया निर्देश Jamshedpur Police : बर्मामाइंस, टेल्को, साकची और गोलमुरी में रात्रि पैदल गश्ती, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा Jamshedpur : कदमा और डोबो में देर रात सघन जांच अभियान, सिटी एसपी ललित मीणा ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा Jamshedpur : जुबिली पार्क में 250 से अधिक रोटेरियनों ने बनाई मानव श्रृंखला, दिया ‘END POLIO NOW’ का संदेश
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा में कचरा उठाव की समस्या पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता का बड़ा कदम

SHARE:

  • बीडीओ को सौंपा मांग पत्र, ग्राम सभा बुलाकर स्थायी समाधान की मांग, नहीं तो होगा जन आंदोलन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के बागबेड़ा पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से जारी कचरा उठाव की समस्या अब गंभीर रूप लेती जा रही है. इसी मुद्दे को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुमित प्रकाश को एक लिखित मांग पत्र सौंपा. उन्होंने क्षेत्र में स्थायी कचरा प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने और इस विषय पर तत्काल ग्राम सभा बुलाने की मांग की. सुनील गुप्ता ने कहा कि बागबेड़ा कॉलोनी और आसपास के इलाकों में नियमित कचरा नहीं उठाए जाने के कारण स्थानीय निवासियों को दुर्गंध और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कोई समाधान नहीं निकाला गया, तो जनहित में आंदोलन की राह अपनाई जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Giridih : रामनवमी पर शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग के लिए थाना प्रभारियों को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

Gambhir Car Associate Motion Ads

पिछले माह बीडीओ ने दिया था ग्राम सभा का सुझाव, अब तक नहीं हुई कार्रवाई

सुनील गुप्ता ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि प्रखंड कार्यालय में बीते माह हुई बैठक में बीडीओ द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम सभा बुलाने का सुझाव दिया गया था, ताकि कचरा प्रबंधन के लिए स्थल चयन, व्यवस्था और संचालन पर विस्तार से चर्चा हो सके. लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं होने के कारण यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ स्वच्छता का मामला नहीं, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा गंभीर मुद्दा है. उन्होंने नारा दिया – “मिशन बागबेड़ा को स्वच्छ बनाना है, भारत को विश्व गुरु बनाना है.”

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर