WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : परसुडीह बाल सुधार गृह के औचक निरीक्षण में मिले मोबाइल, बीड़ी, गांजा, रस्सी समेत कई आपत्तिजनक सामान, हड़कंप

SHARE:

एसडीओ ने किया निरीक्षण, समानों को नष्ट करने का दिया निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के परसुडीह स्थित ऑब्जर्वेशन होम (बाल सुधार गृह) में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां सामने आईं। निरीक्षण के क्रम में ऑब्जर्वेशन होम से मोबाइल, बीड़ी, गांजा और रस्सी जैसे आपत्तिजनक सामान बरामद हुए, जिससे अनुमंडल पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और प्रबंधन को कार्यशैली में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए।

Gambhir Car Associate Motion Ads

सुरक्षा और साफ-सफाई पर फटकार

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इंट्री गेट पर गार्ड द्वारा बिना पूछताछ के लोगों को अंदर आने दिया जा रहा था। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने गार्ड को फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना इंट्री किसी को भी परिसर में प्रवेश न दिया जाए। परिसर में साफ-सफाई की कमी को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए उपलब्ध संसाधनों के बेहतर रखरखाव और नियमित सफाई के निर्देश दिए गए।

जप्त सामानों को नष्ट करने के निर्देश

जांच के दौरान बरामद आपत्तिजनक सामानों की सूची तैयार कर उन्हें नष्ट करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही, ऑब्जर्वेशन होम के प्रबंधन की समस्याओं को भी सुना गया। स्टाफ की कमी का मुद्दा उठने पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने बाल सुधार गृह का भी निरीक्षण किया और बच्चों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का सही उपयोग करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान किचन, बच्चों के कमरे और परिसर का मुआयना किया गया। स्टॉक और उपस्थिति रजिस्टर को अद्यतन पाया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर