Jamshedpur : भाजपा छोड़ 100 से अधिक लोगों ने थामा झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला महामंत्री कुमारेश उपाध्याय के नेतृत्व में आज सरजामदा सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक सह स्टार प्रचारक कुणाल सारंगी, वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह, मिथुन चक्रवर्ती, और मुखिया नागी मुर्मू उपस्थित रहे।

 

कुमारेश उपाध्याय ने बताया कि भाजपा में अब सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है, जिसके कारण उन्होंने और उनके साथियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर विश्वास जताते हुए झामुमो में शामिल होने का फैसला लिया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें