Breaking News
Delhi/Jamshedpur : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की राह होगी आसान! सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की अहम मुलाकात Sikhism in Tamil Nadu : ਤਾਮਿਲ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਕੈਪਟਿਵੇਟਿੰਗ ਸਿੰਪਲ ਹਾਰਟਸ’ ਹੋਈ ਜਾਰੀ Delhi Gurudwara : ਸਰਨਾ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ’ਤੇ ਕਾਲਕਾ-ਕਾਹਲੋਂ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਪਲਟਵਾਰ, ਸੰਗਤ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਕਾਰ ਚੁੱਕੀ, ਹੁਣ ਫਿਰ ਹਾਰ ਲਈ ਰਹਿਣ ਤਿਆਰ Punjab/Jharkhand : ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਜਮਸ਼ੇਦਪੁਰ ਵਿੱਚ ਰੇਡ, ਭਰਾ-ਭਰਜਾਈ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ ਸੇਮੇ ਦੀ ਭਾਲ Not knowing Gurmukhi will spell trouble : ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਵੱਡੇ ਸਿਆਸੀ ਉਲਟਫ਼ੇਰ ਦੀ ਤਿਆਰੀ, ਕੁਰਸੀ ਬਚਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਸੰਗਤ ਸਿਖਾਏਗੀ ਸਬਕ : ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੀਰਜੀ Chaibasa : इप्टा के शाखा सम्मेलन में लहराया शांति का परचम, नई कार्यकारिणी का गठन
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Murder : टिनप्लेट में सिख युवक की चाकू मारकर हत्या, साथी रॉकी गंभीर, TMH में भर्ती

SHARE:

दो आरोपियों ने किया थाना में सरेंडर, एक अन्य की तलाश जारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट क्वार्टर के पास गाड़ी चलाने को लेकर हुए विवाद में स्कूटी सवार एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई. इस घटना में टीनप्लेट क्वार्टर निवासी 27 वर्षीय मनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी रॉकी गंभीर रूप से घायल हो गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घायल का इलाज टीएमएच अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मनदीप सिंह शुक्रवार देर रात टिनप्लेट कंपनी में आयोजित रिटायरमेंट पार्टी में शामिल होकर अपने एक साथी रॉकी के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था. इसी दौरान टिनप्लेट क्वार्टर डालडा लाइन के पास कार सवार शराब के नशे में धुत तीन लोगों से गाड़ी ठीक से चलाने को लेकर बहस हो गई, हालांकि कुछ देर बाद में मनदीप सिंह अपने साथी के साथ आगे बढ़ गए. इसके बाद कार चालकों ने उन्हें आगे जाकर ओवरटेक करते हुए रोका और मारपीट शुरू कर दी.

इस दौरान धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया गया, जिससे मंदीप की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों घटनास्थल से फरार हो गए. बाद में कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मनदीप सिंह और उसके साथी को अस्पताल पहुंचाया गया. इधर, पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण दो आरोपियों (नामदा बस्ती निवासी जगदीप गिल) और एक अन्य ने थाना में सरेंडर कर दिया.

वहीं एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है. सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं, जिसमें पिता-पुत्र और उसका साला शामिल है. घटना के बाद शनिवार सुबह मृतक के परिजन थाना पहुंचे और आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की. बता दें की मृतक मनदीप सिंह की शादी नहीं हुई थी और वह टिनप्लेट कंपनी में प्रशिक्षु के तौर पर काम कर रहा था. इस मामले पर गोलमुरी थाना प्रभारी ने बताया कि दो आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है, तीसरे आरोपी को पकड़ने लिए छापेमारी की जा रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर