Jamshedpur : नेशनल हॉकर फेडरेशन ने विधायक सरयू राय को मानगो में वेडिंग मार्केट के लिया सौंपा ज्ञापन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

नेशनल हॉकर फेडरेशन के तत्वावधान में मानगो के पथ विक्रेताओं ने पश्चिमी विधानसभा के विधायक सरयू राय को वेडिंग मार्केट एवं वेडिंग जोन के लिए ज्ञापन सौंपा. नेशनल हॉकर फेडरेशन के सचिव उत्तम चक्रवर्ती ने कहा कि फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल, टाऊन वेडिंग कमिटी सदस्य एवं फुटपाथ दुकानदारों ने विधायक राय से मुलाकात कर जीत की बधाई दी तथा उजाड़े गए दुकानदारों को व्यवस्थित कराने का आग्रह किया. फेडरेशन के सचिव उत्तम चक्रवर्ती ने बताया मानगो के पथ विक्रेताओं को उजाड़े हुए लगभग दो साल होने को है पर ना तो एक भी वेडिंग जोन चिन्हित किया गया और ना ही कोई वेडिंग मार्केट बन पाया. लगातार पथ विक्रेताओं को हटाने की कोशिश जारी है, जबकि पथ विक्रेता आजीविका संरक्षण एवं विनियमन 2014 कानून के तहत सरकार द्वारा पथ विक्रेता प्रमाण पत्र प्राप्त सभी फुटपाथ दुकानदारों की जीविका को सुरक्षित करने एवं सम्मान के साथ अपनी जीविका चलाने के लिए वेडिंग जोन एवं वेडिंग मार्केट का अधिकार है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : द ग्रेट झारखंड रन एवं मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप 8 दिसंबर से

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मौके पर सरयू राय ने कहा कि पथ विक्रेताओं के प्रतिनिधि मंडल एवं मानगो नगर निगम के साथ बैठक कर सकारात्मक पहल की जाएगी. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेशनल हॉकर फेडरेशन के सचिव उत्तम चक्रवर्ती, सुनीता पोयडा, नागेन्द्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, कृष्णा साहू, बिरेन पोद्दार, जितेन्द्र कुमार ,कृष्णा प्रमाणिक, जितेन्द्र गुप्ता, बीरेंद्र प्रसाद, मिथिलेश कुमार, दिलीप साव,कृष्णा गोराई, पूर्णचंद्र गौड, जगन्नाथ गोराई, अर्जुन, दिलीप गोराई आदि लोग उपस्थित रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें