Jamshedpur New Ddc : नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त ने ग्रहण किया पदभार, उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला में नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. पदभार लेने के पश्चात उन्होने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर उपायुक्त ने उन्हें शुभकामनायें देते हुए आशा व्यक्त किया कि जिला के विकास योजनाओं को और गति मिलेगी.

वहीं, कार्यभार ग्रहण के दौरान उप विकास आयुक्त से निदेशक एनईपी, डीटीओ, कोषागार पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात कर नए दायित्व के लिए शुभकामनायें प्रेषित की. इससे पूर्व पासवान अपर सचिव, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग में पदस्थापित थे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें