Jamshedpur : समाजसेवी शिव शंकर सिंह के पहल पर बजरंगनगर वासियों को मिला कचरे से निजात

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बजरंग नगर में कूड़ा निस्तारण का सही प्रबंध न होने से सड़क किनारे ही कूड़े का ढेर लगा हुआ था। सड़क पर ही कचरा फैलने से यहां से गुजरने वाले लोगों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा था। जिससे संक्रामक रोगों के फैलने की पूरी आंशका बनी हुई थी। बजरंगनगर वासियों को कूड़े की दुर्गंध और गंदगी से जल्द निजात मिले इस निमित्त स्थानीय लोगों ने समाजसेवी शिव शंकर सिंह से सफाई करवाने की अपील की।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : विधानसभा चुनाव में बतौर उम्मीदवार डॉ अजय ने पार्टी के समक्ष की दावेदारी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आम जनमानस के स्वास्थ्य का परवाह करते हुए शिव शंकर सिंह ने यथाशीघ्र जेसीबी मशीन भेजकर फैले कचरे को हटवाया और स्वच्छता अभियान चलाया। उक्त स्थल पर पहुंचे शिव शंकर सिंह ने क्षेत्र के आसपास व सड़कों पर गंदगी के ढेर देखकर चिंता व्यक्त की और लोगों से इस सफाई अभियान में सहयोग की अपील की। कहा “अपने आसपास गंदगी ना फैलाएं तथा औरों को भी गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित करें।”

बजरंगनगर में ही गणेश पूजा आयोजन स्थल की जेसीबी से हुई सफाई

समाजसेवी शिव शंकर सिंह द्वारा गणेश पूजा आयोजन स्थल पर जेसीबी मशीन भेजकर गढ्ढों पर मिट्टी डालकर समतल किया गया तथा आसपास की सफाई की गई। इससे स्थानीय निवासियों को गणेश पूजा के आयोजन में सहूलियत होगी।

स्वच्छता अभियान के क्रम में केबुल हरिजन बस्ती में भी हुई सफाई

स्थानीय नागरिकों के आग्रह पर शिव शंकर सिंह ने कहा आरटीआरजेसीबी मशीन चलवाकर केबुल हरिजन बस्ती में फैले कचरे को हटवाया।nइस अवसर पर लक्ष्मण, बिपिन, भरत, बजरंगी, शिबू मुखी और अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें