Breaking News
Vande Bharat : हजारीबाग में टला बड़ा रेल हादसा – ट्रैक्टर से टकराई रांची-पटना वंदे भारत, आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त National Sports Day : डीबी सुंदर रामम बोले—टाटा स्टील में खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, हमारी संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा Jamshedpur Durga Puja: 1926 से जल रही आस्था की अखंड ज्योति, गोलमुरी पूजा कमिटी ने भूमि पूजन के साथ शुरू की तैयारियां Jamshedpur: भारतीय मजदूर संघ ने किया वृक्षारोपण, वीरांगना अमृता देवी के बलिदान दिवस पर मनाया राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस Tatanagar Train News : नवंबर में यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, टाटानगर से जुड़ी 6 प्रमुख ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट Kharagpur Sikh Hulchul : गुरुद्वारा नानकसर चंद्रकोणा के नए प्रधान होंगे गुरदीप सिंह दीपा, विधायक और संगत ने किया सम्मानित
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सीजीपीसी के आग्रह पर चंद्रकोना गुरुद्वारा प्रबंधन ने की कार्यक्रम में तबदीली, शहीदी सप्ताह होने की वजह से अब सादे तरीके से मनाया जायेगा गुरुपर्व

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में चंद्रकोना स्थित गुरुद्वारा नानकसर प्रबंधन ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के निवेदन का सम्मान करते हुए गुरु नानक देव जी के 554वें गुरुपर्व को बेहद सादे तरीके से मानाने का फैसला किया है।

शुक्रवार को सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह और महासचिव अमरजीत सिंह ने गुरुद्वारा नानकसर चंद्रकोना साहिब के प्रधान सरदार जितेन्द्रपाल सिंह से दूरभाष पर संपर्क कर तर्क देते हुए निवेदन किया था, चूँकि प्रत्येक वर्ष दिसम्बर माह 21 से 28 तारीख तक चारो साहिबजादों का शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस दौरान सिख समाज में किसी भी तरह के खुशी के कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जाते हैं। इसलिए शहीदी दिहाड़े को ध्यान में रख कर गुरु साहिब के प्रकाश पर्व को सादे तरीके से मनाया जाये।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सीजीपीसी की इस गुजारिश को गुरुद्वारा नानकसर चंद्रकोना साहिब के प्रधान सरदार जितेन्द्रपाल सिंह ने सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में तबदीली के लिए तत्काल सहमति दे दी। जितेन्द्रपाल सिंह ने यकीन दिलाया कि नगर कीर्तन के दौरान किसी प्रकार की आतिशबाजी नहीं की जाएगी और ना ही स्टॉलों में किसी प्रकार के मिष्टान पदार्थ का वितरण होगा। उन्होंने पूरी सीजीपीसी परिवार को आमत्रित करते हुए यह भी कहा कि अगले वर्ष गुरु साहब क प्रकाश पर्व कार्यक्रम में स्थायी फेरबदल कर शहीदी सप्ताह के समय अवधि में आयोजित नहीं किया जायेगा। सरदार भगवान सिंह और अमरजीत सिंह ने सीजीपीसी के आग्रह के सम्मान करने के लिए चंद्रकोना गुरुद्वारा के प्रधान जितेन्द्रपाल सिंह का धन्यवाद ज्ञापन किया।

गौरतलब है कि चंद्रकोना में दिसंबर 20 से 26 तक गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व मनाया जाना है जहां सीजीपीसी के विशेष आग्रह पर अब कार्यक्रम में कुछ तब्दीलियां कर दी गयीं हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर