Breaking News
Vande Bharat : हजारीबाग में टला बड़ा रेल हादसा – ट्रैक्टर से टकराई रांची-पटना वंदे भारत, आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त National Sports Day : डीबी सुंदर रामम बोले—टाटा स्टील में खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, हमारी संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा Jamshedpur Durga Puja: 1926 से जल रही आस्था की अखंड ज्योति, गोलमुरी पूजा कमिटी ने भूमि पूजन के साथ शुरू की तैयारियां Jamshedpur: भारतीय मजदूर संघ ने किया वृक्षारोपण, वीरांगना अमृता देवी के बलिदान दिवस पर मनाया राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस Tatanagar Train News : नवंबर में यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, टाटानगर से जुड़ी 6 प्रमुख ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट Kharagpur Sikh Hulchul : गुरुद्वारा नानकसर चंद्रकोणा के नए प्रधान होंगे गुरदीप सिंह दीपा, विधायक और संगत ने किया सम्मानित
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय में कवि सम्मेलन, कवयित्रीयों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति और छात्राओं ने बजाई खूब तालियां

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

गोलमुरी स्थित टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में सम्मान समारोह सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कवयित्रीयों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी और छात्राओं ने खूब तालियां बजाई। यह कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा, जिसमें कॉलेज की प्राचार्य, शिक्षिकाओं और छात्राओं ने खूबआनंद उठाया।

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से अंतरराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा को मोमेंटो और शॉल देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही ख्याति प्राप्त कवयित्री माधवी उपाध्याय और सुप्रसिद्ध कवयित्री वीणा पांडे भारती को सॉल ओढ़ाकर सम्मानित और अभिनंदन किया गया। इस कवि सम्मेलन के आयोजन में कॉलेज प्रबंधन के चेयरमेन व इंटक के राष्ट्रीय नेता राकेशेश्वर पांडे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके साथ ही टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के सचिव मनोज कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह सोहल, कॉलेज की प्राचार्य और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती रंजना भगत और उनकी टीम का महत्वपूर्ण और सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर सोहल ने कहा कि कॉलेज की छात्राओं को जागरूक करने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन हमेशा होता रहेगा।

उन्होंने कवि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती रंजना भगत और उनके टीम को बहुत-बहुत बधाई और साधुवाद दिया। मौके पर प्राचार्य श्रीमती भगत ने कहा कि कॉलेज परिसर में यह कवि सम्मेलन का पहला आयोजन था। अब आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा।

उन्होंने विशेष रूप से आगामी सरस्वती पूजा को भव्य बनाने कि भी बात कही। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्य, सचिव मनोज कुमार सिंह, परविंदर सिंह सोहल, सतनाम सिंह, गौतम डे, मुन्ना खान, ए रमेश राव, वकील खान, साईं बाबू राजू, जगजीत सिंह, संजय कुमार, भूपेंद्र कुमार सिंह, कॉलेज की प्राचार्य रंजना भगत, कामिनी गुप्ता, ममता सवाई, सीमा कुमारी, सरिता कुमारी, झूमा घोषाल, नीलम दुबे, आभा सिंह, नेहा रानी, मीरा श्रीवास्तव, रिचा मिश्रा, रूपा राय, विनीता कुमारी आदि का योगदान सराहनीय रहा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर