WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जनजातीय बहुल गांवों में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन

SHARE:

  • बड़ी संख्या में ग्रामीणों की रही भागीदारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी जनजातीय बहुल गांवों में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत ग्राम स्तरीय शिविरों का सफल आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के पात्र लाभुक तक पहुँचाना है। शिविर के माध्यम से अभियान चलाकर योग्य लाभुकों की पहचान की जा रही है एवं उन्हें मौके पर ही योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। आज आयोजित कुल 20 शिविर में 250 से ज्यादा आवेदनों की अबतक ऑनलाइन इंट्री की गई है।

शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड, श्रमिक पंजीयन, किसान क्रेडिट कार्ड, वृद्धा/विधवा/दिव्यांग पेंशन योजना, नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन, उज्ज्वला योजना, मतदाता पहचान पत्र अद्यतन, टीकाकरण, पीएम किसान सम्मान निधि योजना आदि के तहत सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति देखी जा रही है, जो उत्साहपूर्वक अपने दस्तावेजों के साथ योजनाओं का लाभ उठाने हेतु पहुँच रहे हैं। मौके पर ही आधार लिंकिंग, आधार अपडेट, बैंक खाता खुलवाना, स्वास्थ्य जांच, पेंशन सत्यापन, आवास जांच एवं श्रमिक पंजीकरण जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं संपन्न की जा रही हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रखंड विकास पदाधिकारियों, पंचायत सचिवों, पंचायत सेवकों, सहायक अभियंताओं, बीसी, सीएससी ऑपरेटरों एवं अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर शिविरों को सुचारू ढंग से संपन्न कराया जा रहा है। साथ ही, अभियान के अंतर्गत समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, खाद्य आपूर्ति, स्वास्थ्य, कृषि, कल्याण, एवं मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं से भी लाभुकों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों में प्रत्येक पात्र परिवार तक जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाया जाए, जिससे सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सके। धरती आबा जनभागीदारी अभियान सरकार की जनकेंद्रित योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने की दिशा में एक पहल है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर