WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पहलगाम घटना – बार एसोसिएशन प्रधानमंत्री के फैसले के साथ

SHARE:

करवाई ऐसी हो कि दोबारा सपने में भी कोई नहीं सोचे

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर बार एसोसिएशन ने पहलगाम में 26 भारतीयों के मारे जाने की घटना की पुरजोर निंदा की ओर इसे पाकिस्तान की कायराना हरकत बताया. बार एसोसिएशन ने इस विपरीत परिस्थितियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के साथ खड़े रहने की जरूरत पर बल दिया. वक्ताओं ने कहा कि पूरे देशवासियों के साथ जमशेदपुर के वकील भी प्रधानमंत्री के फैसले के साथ मजबूती के साथ डटे हुए है. पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष मुनीर के वक्तव्य का हवाला देते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रत्येक भारतीय को आश्वस्त करें कि ऐसी कठोर कार्रवाई करेंगे कि फिर दोबारा ऐसी घटना के बारे में सपने में भी सोच नहीं सकेगा.

यह भी पढ़े : Jamshedpur Thief : सोनारी सुमित ज्वेलर्स में चोरों ने सोने के लॉकेट का डब्बा उड़ाया, सीसीटीवी खंगाले गए

Gambhir Car Associate Motion Ads

इसके साथ ही हत्यारों को कड़ी सजा का प्रावधान किए जाने पर भी वकील समुदाय ने बल दिया. हृदय विदारक घटना में शहीद होने वाले की आत्मा की शांति एवं परिवार को बल देने के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया. इसे झारखंड राज्य बार काउंसिल के उपाध्यक्ष एवं वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला, बार काउंसिल के काउंसलर एवं पूर्व महासचिव अनिल कुमार तिवारी, अध्यक्ष रथीन्द्र नाथ दास, पूर्व अध्यक्ष लाल अजीत कुमार अंबष्ट ने अपने विचार रखे और इसका संचालन संयुक्त सचिव संजीव रंजन बरियार ने किया.

इस मौके पर उपाध्यक्ष बोलाई पांडा, विनीता सिंह, सहायक कोषाध्यक्ष पुष्पा कुमारी, देवेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, अजय सिंह राठौड़, मोहम्मद कासिम सुधीर कुमार पप्पू, कुलविंदर सिंह, पूर्व अभियोजन पदाधिकारी सुशील कुमार जायसवाल, मोहम्मद कासिम, रामजीत पांडे, राजू सिंह, रतन चक्रवर्ती, राजू, आरसी कर, महेंद्र प्रसाद, टीएन ओझा, कार्यकारिणी सदस्य सहित 500 से ज्यादा अधिवक्ता उपस्थित थे. सुबह से ही वकीलों ने एक दूसरे को काला फीता लगाने का अभियान चला रखा था और आज न्यायिक कार्य में भी वकील काला फीता लगाकर ही शामिल हुए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर