WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : विधायक सरयू राय का होली मिलन समारोह में राजनीतिक भेदभाव भुल कर जुटे सभी दलों के लोग

SHARE:

  • नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर होली मिलन समारोह को किया सफल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह रंग और उल्लास से भरा रहा. यह समारोह उनके बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा, जदयू, और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर होली का पर्व मनाया. अपराह्न 3 बजे से शुरु हुआ यह आयोजन शाम तक चला. इस दौरान, आगंतुकों ने विधायक सरयू राय को गुलाल लगाया और होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी. इस रंगारंग समारोह में भोजपुरी गीतों पर लोग जमकर झूमे और आनंद लिया. महिलाओं ने भी विशेष रूप से डांस किया और सेल्फी ली। समारोह में भोजन की भी शानदार व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने सराहना की.

इसे भी पढ़ें : Giridih : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा अभ्यास वर्ग और होली मिलन समारोह आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads

होली के अवसर पर अलग-अलग दलों के लोग एक साथ गले मिले

होली मिलन समारोह में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी विशेष रूप से पहुंचे. उन्होंने श्री राय को गुलाल लगाया और कुछ समय तक उनके साथ इस उत्सव में शामिल रहे. इसके अलावा, भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और श्री राय के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि सभी दलों के लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ मिलकर होली मनाने आए. विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता गले मिले, अबीर लगाया और सियासी अंतर को खत्म कर एकजुटता का संदेश दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: आजादनगर की युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने किया यौन शोषण

समारोह में राजनीतिक विभाजन को पार करते हुए एकता का प्रतीक बनी होली

इस होली मिलन समारोह में जमशेदपुर के कई प्रमुख नेता, उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे. इनमें हरिकिशोर तिवारी, मुरलीधर केडिया, सुरेश संथालिया, मुकेश मित्तल, गोविंद दोदराजका, शंकर मित्तल, बलिराम यादव, सुधांशु ओझा, और कई अन्य लोग शामिल थे. इसके साथ ही जदयू और भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों ने भी इस आयोजन में शिरकत की. हर किसी ने एकजुट होकर होली की शुभकामनाएं दीं और इस महापर्व को मिलजुल कर मनाया. इस प्रकार, होली मिलन समारोह ने जमशेदपुर में एकता, भाईचारे और सामूहिक उत्सव की मिसाल पेश की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर