Jamshedpur : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर की दो दिवसीय कार्यशाला का सफल समापन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला, वीडियो एडिटिंग का मास्टर क्लास, आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. समापन समारोह में संस्था के संस्थापक सदस्य अभिमन्यु कुमार और वर्कशॉप के प्रशिक्षु एस पी सिंह ने सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया. साथ ही सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप संस्था की ओर से टी शर्ट भी दिया गया.

इस सफल वर्कशॉप का आयोजन संस्था के अध्यक्ष अशोक केसरी की अध्यक्षता में किया गया था. समापन समारोह में संस्था के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे, जिनमें सचिव रुपेश कुमार, सह सचिव सरदार दलजीत सिंह, कोषाध्यक्ष सोमेन सरकार, सह कोषाध्यक्ष शिव शंकर गोराई, कार्यकारी सदस्य राजेश चौहान, हरि नारायण प्रसाद, सरदार रणजीत सिंह और गाबरी शामिल थे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर का उद्देश्य फोटोग्राफरों को अपने कौशलों में सुधार करने और अपने काम को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक संसाधन और समर्थन प्रदान करना है. इस वर्कशॉप के माध्यम से, एसोसिएशन ने फोटोग्राफरों को वीडियो एडिटिंग के क्षेत्र में अपने कौशल को विकसित करने में मदद की.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें