Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur police officers transferred : 7 दिन में ही दिलीप कुमार यादव को फिर बनाया गया कदमा का नया थानेदार, पीसी सिन्हा जादूगोड़ा सर्किल भेजे गए, अंदर पढ़ें और देखें लिस्ट

SHARE:

 एसएसपी ने दो निरीक्षकों सहित 53 दरोगा रैंक के पदाधिकारियों को किया इधर से उधर, शीघ्र योगदान का निर्देश 

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के एसएसपी पियुष पांडेय ने बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला एक बार फिर गुरुवार को किया है. इसके तहत एक साथ 53 पुलिस पदाधिकारियों (एसआई और एएसआई रैंक) का तबादला किया गया है. इनमें दो निरीक्षक भी शामिल हैं. इनमें दारोगा रैंक के कुछ थाना प्रभारी भी बदले गए हैं. यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. इस तबादला आदेश में सबसे खास बात यह है कि गत गुरुवार को भी कई थाना प्रभारियों (निरीक्षक स्तर के) इधर से उधर किया गया था. इनमें बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव को जादूगोड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया था. अब सात दिनों के भीतर उन्हें कदमा थाना की कमान सौंप दी गई है, जो पुलिस महकमे के साथ साथ आम और खास में चर्चा का विषय बना हुआ है. 

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

चाकुलिया, पटमदा, कोवाली में भी बनाये गए नए थानेदार

बहरहाल, एसएसपी के आदेश के मुताबिक कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्ह को जादूगोड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है. जादूगोड़ा के अंचल निरीक्षक दिलीप कुमार यादव को कदमा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार को जुगसलाई थाना का जेएसआइ बनाया गया है. वहीं , सीतारामडेरा थाना के जेएसआइ राजेश कुमार को चाकुलिया का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत को हटाकर परसुडीह थाना भेजा गया है, जबकि उलीडीह ओपी के जेएसआइ विष्णु चरण भोकता को पटमदा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान को कदमा थाना का जेएसआइ बनाया गया है जबकि जुगसलाई थाना में पदस्थापित मुकेश कुमार साव को कोवाली थाना प्रभारी बनाया गया है.

इसी तरह एसआइ रामप्रवेश कुमार राय को बिष्टुपुर थाना से हटाकर बहरागोड़ा थाना का जेएसआइ, पुलिस लाइन से मनोरंजन कुमार को सीतारामडेरा थाना का जेएसआइ, पुलिस लाइन से राजेश कुमार मंडल को बिष्टुपुर थाना का जेएसआइ, श्यामसुंदरपुर थाना के जेएसआइ अमर पोद्दार को मानगो थाना का जेएसआइ बनाया गया है. दुर्गा तिर्की श्यामसुंदरपुर थाना के जेएसआई बनाया गया है. पटमदा थाना के अजय प्रसाद यादव को पुलिस लाइन, पोटका थाना के सुनील टुटी को पुलिस लाइन, परसुडीह थाना के कौशल किशोर पांडेय को पुलिस लाइन भेजा गया है.

गोलमुरी पुलिस लाइन से अरविंद कुमार को बर्मामाइंस थाना का जेएसआइ, बिष्टुपुर ट्राफिक थाना के कामाख्या पासवान को साकची यातायात थाना का जेएसआइ बनाया गया है. बिष्टुपुर यातायात थाना के जेएसआइ रमेश कुमार पांडेय को साकची यातायात थाना का जेएसआइ बनाया गया है. जुगसलाई यातायात थाना से विनय कुमार सिंह को पुलिस लाइन, बिनोद उरांव को साकची यातायात थाना से पुलिस लाइन, जुगसलाई यातायात थाना से रमेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन, जुगसलाई यातायात थाना से मनीष कुमार मेहता को पुलिस लाइन, जुगसलाई यातायात थाना से संतोष कुमार सिंह को गोलमुरी पुलिस लाइन, साकची यातायात थाना से रसेंद्र सिंह को पुलिस लाइन, गोलमुरी यातायात थाना से कौलेश्वर बास्की को पुलिस लाइन, जुगसलाई यातायात थाना से प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन, बर्मामाइंस थाना से संजय कुमार यादव को पुलिस लाइन, डीएसपी ऑफिस में पदस्थापित एएसआइ मंजूर अंसारी को पुलिस लाइन, सोनारी थाना के एएसआइ उमेश सिंह को पुलिस लाइन, बोड़ाम थाना के एएसआइ मोहम्मद माजिदउदीन को पुलिस लाइन, घाटशिला एटीएफ कार्यालय से मुखराम महतो को गालूडीह थाना चेक पोस्ट ड्यूटी लगाया गया है.

एएसआइ अशेष कुमार पासवान को साइबर डीएसपी कार्यालय से हटाकर मानगो यातायात थाना भेजा गया है. सीतारामडेरा थाना के एएसआइ जय कुमार दास को जुगसलाई यातायात थाना, पुलिस लाइन से शिवशंकर पासवान को यातायात थाना साकची, सुंदर राम को जुगसलाई यातायात थाना, राधेश्याम पासवान को कदमा थाना, मदन कुमार को डीएसपी कार्यालय, सुनील कुमार तिवारी को चाकुलिया थाना, विनय कुमार राम को सिरिस्ता कार्य बिष्टुपुर थाना, संदीप कुमार शाह को डुमरिया थाना, नरेश राम को सिटी पेट्रोलिंग सीसीआइ, अर्चना कुमार को टेल्को इंस्पेक्टर ऑफिस से हटाकर साकची यातायात थाना का सिरिस्ता कार्य, उपेंद्र कुमार सिंह को जमशेदपुर कोर्ट सुरक्षा ड्यूटी से हटाकर सीतारामडेरा थाना सिरिस्ता कार्य, पुलिस लाइन से संदीप कुमार भगत को साकची काशीडीह टीओपी, पुलिस लाइन से कृष्णा सिंह को सिटी पेट्रोलिंग सीसीआर, रोशन गुड़िया को गुड़ाबांधा थाना, हाइवे पेट्रोलिंग से हटाकर हराधन मरांडी को घाटशिला अनुमंडल न्यायालय, दिलीप कुमार को बर्मामाइंस थाना, बर्मामाइंस थाना के एएसआइ मंटू कुमार को डीएसपी सिटी ऑफिस, गोलमुरी यातायात थाना से मंगला चरण महाली को पटमदा थाना, परसुडीह थाना से बिरबल महतो को हटाकर पोटका थाना और बिरसानगर थाना के एएसआइ गजेंद्र भगत को हटाकर धालभूमगढ़ थाना भेजा गया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर