Breaking News
Canada : ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਨਿੱਝਰ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਪ੍ਰੀ-ਟਰਾਇਲ ਕਾਰਵਾਈ 8 ਤੋਂ 29 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ; ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਾ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਕੈਨੇਡੀਅਨ ਸਿੱਖਾਂ ਵਲੋਂ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਸਵਾਲ Amritsar : ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਦਿਲਾਵਰ ਸਿੰਘ ਬੱਬਰ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੇ ਸ਼ਹਾਦਤ ਦੇ ਅਰਥਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਨਵੀਂ ਗਹਿਰਾਈ : ਭਾਈ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਿਓਰਾ Jamshedpur : ‘आगाज़’ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने 31वीं बार किया प्लेटलेट्स दान Jamshedpur : फ्रैंक एंथनी मेमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता में गूंजे छात्रों के दमदार तर्क Tata Steel : एलडी#1 टीम ने रचा नया रिकॉर्ड, 78 हीट बनाकर तोड़ा अपना ही 76 हीट का कीर्तिमान ​Jamshedpur : फोटोग्राफर एसोसिएशन ने किया दिल्ली में होने वाले ‘फोटो-वीडियो एक्सपो’ के पोस्टर का विमोचन
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा और नगर कीर्तन में मरीजों का इलाज करने वाले डॉ मंगल सिंह पंचतत्व में विलीन, काले, कुणाल समेत समाज के गणमान्य हुए शामिल

SHARE:

जमशेदपुर.

सिख समाज के साथ साथ अन्य समुदाय के लोगों का इलाज करने वाले साकची निवासी डॉ मंगल सिंह (79 वर्ष) की मंगलवार दोपहर अंतिम शव यात्रा निकाली गई. मंगलवार सुबह 4 बजे निधन हो गया था. पिछले एक साल से ज्यादा समय से वो घर पर ही बिस्तर में थे. उनके निधन पर उनके पुत्र सरदार हरविंदर सिंह जो कि कल ही हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिये गये थे. देहांत की सूचना पर आधे रास्ते से लौट आये, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया. आवास से साकची गुरुद्वारा में अरदास उपरांत भुईयांडीह स्वर्णरेखा घाट में उनकी मृत देह को अग्निभेंट किया गया.

हरविंदर सिंह ने बताया कि दिनांक दो जून को उनके निवास स्थान पर अखंड पाठ की आरम्भता होगी. उसके बाद 4 जून को अखंड पाठ की समाप्ति के बाद गुरुद्वारा साहिब साकची में कीर्तन और अंतिम अरदास होगी. उसके बाद गुरु का लंगर संगत के बीच वरतेगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आज उनकी अंतिम यात्रा में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता सरदार अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़गी, झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह,सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, आग़ाज़ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, परमजीत सिंह काले, सुरजीत सिंह छिते, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सतवीर सिंह गोलड़ू, गुरुचरण सिंह बिल्ला, सुरेन्द्र सिंह शिंदे, स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन बीबी कमलजीत कौर, जगतार नागी, सतप्रीत सिंह, अमनजोत सिंह, राजवीर भाटिया, बलबीर सिंह बबलू, श्याम भाटिया एवं समाज के कई गणमान्य लोग शामिल होकर परिवार को सांत्वना दी. ज्ञात हो कि डॉ मंगल सिंह साकची गुरुद्वारा साहिब में लंबे समय तक मरीज़ों का निःशुल्क इलाज की सेवा करते रहे. वह नगर कीर्तन में भी लगभग 20 वर्षों तक अपनी गाड़ी से मेडिकल की सेवा निभाते थे. जब उम्र के साथ शरीर ने साथ देना छोड़ा. तब तक भी वे जरूरतमंदों की सेवा करते रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर