Jamshedpur : धालभूमगढ़ में बालू लदे हाइवा ने आगे चल रहे वाहन को मारी टक्कर, मुंगेर के चालक की मौ*त

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामडीह के समीप सोमवार की सुबह बालू लेकर जा रही हाईवा द्वारा आगे चल रही हाईवा को जोरदार टक्कर मार दिया। जानकारी के अनुसार हाईवा चालक विकास यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। बताया जा रहा है कि धालभूमगढ़ की ओर से घाटशिला एनएच 18 पर एक ही लेन में दो हाईवा जा रही थी। इस क्रम में पीछे से चल रही बालू लदे हाईवा ने आगे चल रहे हाईवे को जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण आगे चल रहे हाईवा दूसरे लेन पर जाकर डिवाइडर से टकरा गयी जबकि पीछे चल रही हाईवे का इंजन बॉडी में सट गया.

यह भी पढ़े : Dumka : लॉटरी खेलते 4 गिरफ्तार, ये हुआ जब्त

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिसके कारण चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर धालभूमगढ़ पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और क्रेन के माध्यम से हाईवे चालक विकास यादव को किसी प्रकार हाईवा से बाहर निकालकर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने जांच के क्रम में मृत घोषित कर दिया। चालक विकास यादव बिहार के मुंगेर का रहने वाला बताया जाता है।

जानकारी के अनुसार सोमवार कि अहले सुबह बंगाल से जमशेदपुर की ओर जा रही बालू लदा हाईवा ने आगे जा रही एक एक अन्य हाईवा को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण हाईवा का पूरा इंजन दबकर उसके बॉडी में सट गया, जिससे चालक की मौत घटना स्थल पर हो गयी, स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी धालभूमगढ़ पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस द्वारा मौके वारदात पर पहुंचकर पहले घटना की जानकारी लिया, उसके बाद क्रेन को मंगाकर हाईवा से शव को बाहर निकाला एवं घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें