डॉ. सुमन कुमार सचिव और मसरूर आलम सिद्दीकी कोषाध्यक्ष चुने गए, सेवा, पर्यावरण व स्वास्थ्य को बनाया नई टीम का प्रमुख एजेंडा
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
गिरिडीह: लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट का 7वां पदस्थापना समारोह रविवार देर रात सिरसिया स्थित सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता लायन दशरथ प्रसाद ने की, जबकि मंच संचालन लायन राहुल कृष्णा ने किया। कार्यक्रम में आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का विधिवत पदस्थापन कराया गया।

समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभ्रा मजूमदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं, पूर्व जिलापाल लायन राहुल बर्मन ने इंस्टॉलेशन ऑफिसर, पूर्व जिलापाल लायन सिद्धार्थ मजूमदार ने इंडक्शन ऑफिसर, लायन राजेश कुमार गुप्ता ने इंस्टॉलेशन चेयरपर्सन तथा रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। क्लब की ओर से सभी अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण देते हुए इंस्टॉलेशन चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट शुरू से ही मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष क्लब पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जांच शिविरों पर विशेष फोकस करेगा।

मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभ्रा मजूमदार ने कहा कि महज सात वर्षों में लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट ने सेवा कार्यों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में क्लब समाजहित के कार्यों को और अधिक विस्तार देगा।
इंडक्शन ऑफिसर पूर्व जिलापाल लायन सिद्धार्थ मजूमदार ने नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि लायंस इंटरनेशनल विश्व का सबसे बड़ा सेवा संगठन है, जो जरूरतमंदों के लिए समर्पित भाव से कार्य करता है। वहीं इंस्टॉलेशन ऑफिसर पूर्व जिलापाल लायन राहुल बर्मन ने नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि पदाधिकारियों पर संगठन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि इस वर्ष लायंस इंटरनेशनल का वैश्विक स्लोगन “Rooted in Service” तथा डिस्ट्रिक्ट का स्लोगन “Lionism Dil Se” है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य तभी सार्थक होंगे, जब प्रत्येक सदस्य पूरी संवेदनशीलता और समर्पण के साथ समाज के बीच कार्य करेगा।
नई कार्यकारिणी पर एक नजर
अध्यक्ष: लायन राहुल बर्मन
सचिव: लायन डॉ. सुमन कुमार
कोषाध्यक्ष: लायन मसरूर आलम सिद्दीकी
नया कीर्तिमान स्थापित करेगा क्लब
नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन ने कहा कि उनके नेतृत्व में क्लब इस वर्ष सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और जरूरतमंदों तक अधिक प्रभावी ढंग से सहायता पहुंचाने का प्रयास करेगा।
समारोह में लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन, गिरिडीह जागृति, गिरिडीह सनशाइन, रोटरी क्लब गिरिडीह, रोटरी कपल क्लब के पदाधिकारी, नगर थाना एवं मुफस्सिल थाना के थाना प्रभारी, चाणक्य पब्लिक स्कूल के निदेशक अनिल बर्मन, अविष्कार डायग्नोस्टिक के निदेशक दिवेन तिवारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय गुप्ता सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, क्लब सदस्य एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. दीपक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह को सफल बनाने में डॉ. ज्ञान प्रकाश, राहुल कुमार, अरुण कुमार साव, अवनीश अंशु, उदय भदानी, गुंजन कुमार शर्मा, विकास गुप्ता, सौरभ महासेठ, शत्रुघ्न सिंह, रवि राज, गौतम सागर सहित क्लब के सभी सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।










