Jamshedpur : सरयू राय को मिला वर्ष 2024 का राष्ट्रीय अंबेडकर अवार्ड

SHARE:

प्रख्यात मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ी संजय बांसफोर ने सौंपा अवार्ड

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को वर्ष 2024 के राष्ट्रीय अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित किया गया है. शनिवार को उनके बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय में अंबेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष सह मुख्य प्रशिक्षक अनिल बांसफोर ने उन्हें यह अवार्ड दिया. गौरतलब है कि यह अवार्ड हर साल बहुजन साहित्य अकादमी की तरफ से दिया जाता है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अनिल बांसफोर ने बताया कि बहुजन साहित्य अकादमी का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के आंध्र भवन में 15 दिसंबर 2024 को आयोजित हुआ था. इसमें वह भी शामिल हुए थे. बांसफोर, अकादमी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने बताया कि श्री राय के झारखंड में योगदान के मद्देनजर, खास कर गरीबों, पिछड़ों, दलितों और शोषितों की जिस तरीके से उन्होंने मदद की, उसके आलोक में उन्हें यह प्रतिष्ठित अवार्ड दिया गया है. चूंकि राय दिल्ली नहीं पहुंच पाए थे, इसलिए हम लोगों ने आज राय के निवास पर उन्हें यह अवार्ड दिया. बांसफोर ने बताया कि वह श्री राय की प्रेरणा और मदद से ही हांगकांग में खेलने जा सके थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर