Breaking News
Jamshedpur : गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी से जुड़ें युवा, शब्द गुरु के संदेश को जीवन में उतारें : जमशेदपुरी Tribute to Jharkhand Minister : गिरिडीह समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना Jamshedpur : Tata Steel Hot Strip Mill JDC ने डोबो स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश Delhi/Jamshedpur : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की राह होगी आसान! सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की अहम मुलाकात Sikhism in Tamil Nadu : ਤਾਮਿਲ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਕੈਪਟਿਵੇਟਿੰਗ ਸਿੰਪਲ ਹਾਰਟਸ’ ਹੋਈ ਜਾਰੀ Delhi Gurudwara : ਸਰਨਾ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ’ਤੇ ਕਾਲਕਾ-ਕਾਹਲੋਂ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਪਲਟਵਾਰ, ਸੰਗਤ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਕਾਰ ਚੁੱਕੀ, ਹੁਣ ਫਿਰ ਹਾਰ ਲਈ ਰਹਿਣ ਤਿਆਰ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : विवेक विद्यालय को मिला ओवरआल चैंपियन का ख़िताब

SHARE:

स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया पुरस्कार वितरण समारोह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बच्चों की रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित कविता, कहानी, चित्रकारी प्रतियोगिता के विजेताओं को शनिवार को पुरस्कृत किया गया. स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती के उपलक्ष्य में वीआर मीडिया एंड प्राइडक्शन की ओर से प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह टेल्को स्थित थीम पार्क परिसर में आयोजित किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम में बतौर अतिथि विवेक विद्यालय के प्रिंसिपल अवधेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारद्वाज, झारखंड मानवाधिकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार किनू, अधिवक्ता राकेश कुमार सिन्हा, समाजसेवी अंजनी पांडे, प्रकाश सहाय, अरिजीत सरकार, दीपक श्रीवास्तव, दीप पाल अन्य लोग मौजूद रहे. कविता, कहानी, चित्रकारी तीनों श्रेणी में विद्यार्थियों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कैंपस इवेंट ओवरआल चैंपियन का ख़िताब विवेक विद्यालय, छोटा गोविंदपुर को दिया गया. स्कूल की ओर से यह सम्मान प्राचार्य अवधेश कुमार सिंह, शिक्षिका गार्गी धर्म, सुषमा नामता, जीत सिंह राठौर ने ग्रहण किया.

पुरस्कृत हुए कविता, कहानी, चित्रकारी प्रतियोगिता के विजेता

वर्गनुसार (क्लास) तीनों श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए बच्चों को पुरस्कृत किया गया. वहीं मोस्ट एक्टिव पार्टिसिपेट के तौर पर विवेक विद्यालय के कक्षा 5बी की छात्रा भावना कुमारी को दिया गया. वहीं फर्स्ट एंट्री के लिए विग इंग्लिश स्कूल के कक्षा 1ए की छात्रा देबश्री गोप को दिया गया जबकि स्पेशल अपीरियंस के लिए अनुराग सावर्ण, हर्षित सिन्हा को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में कुल 35 बच्चों को पुरस्कार दिया गया. अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मक और कलात्मक गुणों को निखारने और उन्हें मंच देने के लिए आयोजको की सराहना की. साथ ही अतिथियों ने स्वामी जी के जीवन के आदर्श मूल्यों को अपनाने की अपील विद्यार्थियों से की. मौके पर नवीन मंडल, मो रफ़ीक़, चिराग श्रीवास्तव अन्य लोग मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर