Jamshedpur : सिदगोड़ा स्वर्णरेखा नदी में डूबे युवक का तीन दिन बाद मिला शव, मां ने युवती पर लगाया है हत्या का आरोप

SHARE:

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस अगला कदम उठाएगी, घर में पसरा मातम

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूडीह के स्वर्णरेखा नदी में बीते शुक्रवार शाम 18 वर्षीय युवक मनीष कुमार की डूब गया था। इस घटना के तीन दिन बाद सोमवार को मनीष का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, मौके पर मनीष के परिजन भी मौजूद थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इधर, मृतक के परिजनों ने बस्ती के ही रहने वाली एक युवती पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक मनीष कुमार की मां दीपा देवी ने बताया कि वे लोग गोविंदपुर के रहने वाले है। मनीष बाबूडीह में एक टेंट लाइट साउंड के गोदाम में रहकर काम करता था। शुक्रवार देर शाम बाबूडीह की रहने वाली सोनम कुमारी ने मनीष को फोन कर नदी किनारे बुलाया था। वहां पहले से दो अन्य युवतियां और दो युवक मौजूद थे।

मां ने बताया कि मनीष के वहां पहुंचने पर सोनम ने किसी बात पर झगड़ा किया और नदी में कूद गई। मनीष ने उसे बचाने के लिए छलांग लगाई, लेकिन खुद डूबने लगा। मौके पर मौजूद युवकों ने सोनम को बाहर निकाल लिया और मनीष को डूबते हुए छोड़कर वहां से चले गए।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें