Jamshedpur : बांग्ला भाषी उन्नयन समिति की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रीना मंडल और उनके पति पर धनबाद में हुए हमले का विरोध, डीसी को पत्र देकर मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

बांग्ला भाषी उन्नयन समिति की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रीना मंडल एवं उनके पति आशीष मंडल पर हुए हमला का विरोध शुरू हो गया है. गुरुवार को झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक पत्र भेज कर दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. जिला मुख्यालय पहुंचे उन्नयन समिति के सदस्यों ने बताया कि 31 अक्टूबर को धनबाद में रीना मंडल एवं उनके पति की कार को पीछे से रणवीर सिंह नामक व्यक्ति ने अपनी कार से टक्कर मार दी गई थी. उसके बाद उसने ओवरटेक कर कार को रुकवाया एवं पिस्टल तान दी एवं दोनों पति-पत्नी को जान से मारने की धमकी दी.

इस संबंध में धनबाद थाना एवं सिटी एसपी के समक्ष पीड़ित दंपती ने लिखित शिकायत की, जिसमें रणवीर सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. परंतु पुलिस आज तक आरोपी को नहीं पकड़ पाई है. इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा होता है. झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति ने मुख्यमंत्री से इसमें हस्तक्षेप कर आरोपी की गिरफ्तारी करवाने और दंडित करने की मांग की है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें