फतेह लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना अंतर्गत खरकई पुल के पास एक बाइक पर सुधा डायरी का दूध टैंकर पलट गया. इस घटना में बाइक सवार युवक का पैर कट गया. इधर, घटना के बाद टैंकर चालक मौके से भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. घायल को पहचान सरायकेला जिला के मुंडाटांड़ के रहने वाले परसूरम सरदार के रूप में की गई. परसूराम का एक पैर कट चुका है
मिली जानकारी के अनुसार परसूराम बाइक से आदित्यपुर की ओर जा रहा था इसी बीच सुधा डायरी का टैंकर अनियंत्रित होकर गोल चक्कर के समीप परसुराम के ऊपर ही पलट गया जिसमे बाइक बुरी तरह घायल हो गया. वहीं चालक भोलाराम भी घायल हो गया है. घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. वहीं पुलिस ने बाइक और टैंकर को भी जब्त कर लिया है.



































