WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो के राजेंद्र नगर में बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ताओं ने जमकर काटा बवाल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मानगो के राजेंद्र नगर में चार दिन से बिजली के लुका छुपी खेल के कारण उपभोक्ताओं का सब्र का बांध गुरुवार को टूट गया. बिजली के अभाव में पानी नहीं मिलने के कारण लोग सड़क पर उतर कर जमकर बवाल काटा. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दी. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को स्थानीय लोगों ने बताया मोहल्ले में बिल्डर के द्वारा बहूमंजिली इमारत का निर्माण करवाया गया है. बहुमंजली इमारत के लिए बिजली विभाग ने 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगभग पांच महीने पहले उपरोक्त इमारत में भिजवा तो दिया है लेकिन उसे अभी तक लगाया नहीं गया.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : राइट टू एजुकेशन एक्ट को बंद किया जाए – स्कूल प्रबंधन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बिजली नहीं रहने से पानी आपूर्ति हो रही है बाधित

उपरोक्त बहुमंजिली में बने लगभग तीस फ्लैटों में मोहल्ले में लगे हुए ट्रांसफार्मर से कनेक्शन दे दिया गया जिसके कारण ट्रांसफार्मर में लोड बढ़ जाने के कारण प्रतिदिन ट्रांसफार्मर खराब रहता है. किसी दिन भी लोगों को सही तरीके से बिजली की आपूर्ति नहीं होती है. बिजली की आपूर्ति सही तरीके से नहीं होने के कारण लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. चौका चूल्हा का काम करने में महिलाओं को काफी दिक्कत हो रही है. मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता एवं विभाग की उदासीन रवैया पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि धीरे-धीरे मानगो की स्थिति नारकीय होती जा रही है. लापरवाही का आलम कितना बढ़ गया है कि लोगों का पानी बिजली के कारण मानगो से पलायन से होता जा रहा है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : तुलसी भवन में अनिरुद्ध त्रिपाठी अशेष की पुस्तक “अष्टावक्रगीता एक मीमांसा” का हुआ लोकार्पण

विकास सिंह ने दूरभाथ पर कार्यपालक अभियंता को दी जानकारी

विकास सिंह ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को दूरभाष पर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बहुमंजिली इमारत में पांच महीने से रखा ट्रांसफार्मर धूल फांक रहा है और दूसरी ओर सिर्फ और सिर्फ विभाग की लापरवाही के कारण आम लोगों के बीच बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई है. विकास सिंह ने कार्यपालक अभियंता को बहुमंजिली इमारत का कनेक्शन नए ट्रांसफार्मर इंस्टॉल कर लगाने की बात कही जब तक नया ट्रांसफार्मर बहुमंजिलि इमारत में नहीं लगता तब तक ट्राली वाले ट्रांसफार्मर से कनेक्शन देकर समस्या का समाधान करने को कहा.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : बागबेड़ा में बाइक से आए अपराधियों ने की फायरिंग, महिला समेत दो घायल

कार्यपालक अभियंता के आश्वसन पर आंदोलन हुआ वापस

कार्यपालक अभियंता ने स्थानीय लोगों को पूरा भरोसा दिलाया की हर हाल में आज बहुमंजिलि इमारत में पांच महीने से रखा हुआ ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा और मोहल्ले का कनेक्शन अलग कर लोगों को बिना अवरोध के बिजली की आपूर्ति की जाएगी. कार्यपालक अभियंता के आश्वासन पर स्थानीय लोगों ने चौबीस घंटे का समय देते हुए अपने आंदोलन को वापस लिया. मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, अश्वनी सिंह, जीतू गुप्ता, राजेश चौबे, रितेश सिंह, अशोक प्रसाद, निरंजन सिंह, जसपाल सिंह, नागेंद्र चौहान, हाबुल बोस, मनोज शर्मा, मेमे चौहान, धर्म राज मुख्य रूप से मौके पर मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर