Jamshedpur : टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष-महामंत्री ने “किस” को सहयोग देने का किया वायदा

SHARE:

यूनियन के सभी पदाधिकारियों को संस्था ने किया सम्मानित

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में आदिवासी छात्रों के कल्याणार्थ काम करने वाली गैर सरकारी संगठन कोल्हान इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस (किस) द्वारा शनिवार को टेल्को आम बागान मैदान में टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आर के सिंह सहित सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि मजदूर हित के साथ-साथ अब यूनियन सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली संगठन “किस” को भी सहयोग देगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके लिए आदिवासी बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए कृत संकल्प गैर सरकारी संगठन कोल्हान इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस को यूनियन अपने स्तर से हर संभव मदद देगी।

यूनियन महामंत्री आरके सिंह ने भी संगठन को मदद करने का आश्वासन दिया। संगठन के सचिव मुकेश राय ने कहा कि उड़ीसा में कार्यरत प्रसिद्ध किट्स यूनिवर्सिटी के संचालक अच्युतानंद सामान्ता से प्रेरणा लेते हुए कोल्हान के भी आदिवासी बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देने का काम किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा नेत्री कल्याणी शरण, किस के अध्यक्ष जुगनू वर्मा,विमल झा, अजीत शाही ,यु के शुक्ला, अजय पांडे इत्यादि उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें