Breaking News
Tribute to Jharkhand Minister : गिरिडीह समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना Jamshedpur : Tata Steel Hot Strip Mill JDC ने डोबो स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश Delhi/Jamshedpur : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की राह होगी आसान! सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की अहम मुलाकात Sikhism in Tamil Nadu : ਤਾਮਿਲ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਕੈਪਟਿਵੇਟਿੰਗ ਸਿੰਪਲ ਹਾਰਟਸ’ ਹੋਈ ਜਾਰੀ Delhi Gurudwara : ਸਰਨਾ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ’ਤੇ ਕਾਲਕਾ-ਕਾਹਲੋਂ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਪਲਟਵਾਰ, ਸੰਗਤ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਕਾਰ ਚੁੱਕੀ, ਹੁਣ ਫਿਰ ਹਾਰ ਲਈ ਰਹਿਣ ਤਿਆਰ Punjab/Jharkhand : ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਜਮਸ਼ੇਦਪੁਰ ਵਿੱਚ ਰੇਡ, ਭਰਾ-ਭਰਜਾਈ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ ਸੇਮੇ ਦੀ ਭਾਲ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : Tata Steel Hot Strip Mill JDC ने डोबो स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश

SHARE:

विद्यालय का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं पर हुई चर्चा, बच्चों को मिला उच्च गुणवत्ता वाला नाश्ता

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

टाटा स्टील हमेशा से अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में अग्रणी रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए टाटा स्टील के हॉट स्ट्रिप मिल की ज्वाइंट डिपार्टमेंटल कमेटी (JDC) भी लगातार सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जेडीसी द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे समाज में जागरूकता बढ़ने के साथ लोगों को सीधा लाभ भी पहुंचता है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हॉट स्ट्रिप मिल की जेडीसी टीम ने डोबो स्थित नव प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया और स्कूली बच्चों के साथ समय बिताया। इस दौरान बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें अच्छे नागरिक बनने और अनुशासित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

जेडीसी टीम ने विद्यालय में बोर्ड की रंग-रोगन का कार्य भी कराया। कार्यक्रम के दौरान टीम ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और स्कूल की मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। जेडीसी की ओर से बच्चों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल करने पर विचार-विमर्श किया गया।

जेडीसी टीम के विद्यालय पहुंचने पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में टीम द्वारा सभी स्कूली बच्चों के बीच उच्च गुणवत्ता वाले नाश्ते के पैकेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में हेड फिनिशिंग शिपिंग विजेंद्र चौधरी, जेडीसी सेक्रेटरी चारु खुल्लर, हेड रोलिंग अमित कुमार, हेड आरटीएस, रोलिंग मैनेजर स्नेहा, कमेटी सदस्य अमित सिंह, निरंजन मोहापात्रा, अमनदीप और चंद्रशेखर ठाकुर समेत अन्य सभी कमेटी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर हॉट स्ट्रिप मिल के कर्मचारी भी मौजूद थे।

अंत में जेडीसी टीम ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर