Jamshedpur : टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेज के रघुनाथ पांडेय पुनः अध्यक्ष नियुक्त

SHARE:

  • अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सचिव शम्भू जयसवाल ने दी बधाई

फतेह लाइव, रिपोर्टर

टाटा स्टील अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के युनियन अध्यक्ष पद पर लगातार सातवीं बार चुने गए रघुनाथ पांडेय को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन के जिला सचिव शम्भू जयसवाल ने बधाई दी. जमशेदपुर शहर को ग्राहक सेवा प्रदान करने वाली इस संस्था में उनकी इस पुनः नियुक्ति पर जिला सचिव शम्भू जयसवाल, कोल्हान संयोजक वी. प्रभू, जिला कार्यकारिणी सदस्य वेंकटेश और अन्य संगठन के सदस्यों ने मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं.

इसे भी पढ़ें : Giridih : सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित, 18 छात्रों का चयन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ग्राहक सेवा में रघुनाथ पांडेय के योगदान की सराहना

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने रघुनाथ पांडेय से जनहित और ग्राहक सेवा के कार्यों में सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया. इस पर रघुनाथ पांडेय ने पूर्ण समर्थन का आश्वासन देते हुए सभी प्रतिनिधियों को धन्यवाद कहा और विदा किया. उन्होंने कहा कि वे संगठन एवं समाज के हित में लगातार कार्यरत रहेंगे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें