आदित्यपुर एचआईजी कालोनी में रहते थे, तबियत बिगड़ी तो टीएमएच लाया गया था

30 को किया जाएगा अंतिम संस्कार, यूनियन के कई नेताओं ने टीएमएच जाकर जताया शोक

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

टाटा स्टील की अधिकृत टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज के पिता नागेंद्र प्रसाद का रविवार को स्वर्गवास हो गया. वे 80 साल के थे. उनके बड़े पुत्र राजेश कुमार भी टाटा स्टील में अधिकारी हैं. वे अपने पीछे दो पुत्र और तीन पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

चार साल पूर्व नितेश राज की सोशल मीडिया में डाली गई तस्वीर

30 दिसंबर को बिष्टुपुर के पार्वती घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष अमोद दुबे, उपाध्यक्ष डॉक्टर शाहनवाज आलम, पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, पूर्व उपाध्यक्ष शिवेश वर्मा समेत कई नेताओं ने टीएमएच जाकर नितेश राज समेत उनके परिजनों को ढांढस बंधाया.

नितेश राज के पिता आदित्यपुर के एचआईजी कालोनी में रहते थे. रविवार को उनकी तबियत बिगड़ गई. उन्हें इलाज के लिए टीएमएच लाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नितेश राज का आरका जैन यूनिवर्सिटी से भी जुड़ाव रहा है. यूनिवर्सिटी के निदेशक मनोज श्रीवास्तव ने भी टीएमएच जाकर शोक व्यक्त किया.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version