WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टेल्को गुरुद्वारा में नवनिर्मित एसी लंगर हॉल संगत को सुपुर्द, होनहार बच्चे किये गए सम्मानित

SHARE:

  • श्री गुरु हरगोबिंद साहेब का प्रकाश दिहाड़ा मनाया गया, संगत ने प्राप्त की गुरु घर की खुशियां

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टेल्को गुरुद्वारा साहेब में बुधवार को श्री गुरु हरगोबिंद साहेब का प्रकाश उत्सव मनाते हुए संगत ने गुरु घर की खुशियां प्राप्त की. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिख स्त्री सत्संग सभा और नौजवान सभा के सहयोग से प्रकाश दिहाड़े पर विशेष आयोजन किया था, जहां कीर्तन दरबार और कथा विचारों से ग्रंथी और हजूरी रागी ने संगत को निहाल किया.

इस मौक़े पर विशेष रूप से गुरुद्वारा में नवनिर्मित एसी हॉल संगत को सुपुर्द किया गया. इस हॉल के निर्माण से संगत को कई फायदे होंगे इस दौरान 10वीं और 12वीं में गत दिनों जारी परीक्षा परिणाम में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए गुरुद्वारा कमेटी की ओर से उन्हें सम्मानित कर हौंसला अफजाई की गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कीर्तन दरबार की समाप्ति उपरांत संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर मिस्से प्रशादे (बेसन की रोटी), लस्सी, प्याज़ और आचार का वितरण किया गया. इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में चेयरमैन गुरमीत सिंह तोते, अजीत सिंह, रामकिशन सिंह, प्रधान बलविंदर सिंह, महासचिव गुरशरण सिंह, सचिव कलबिंदु सिंह, कमलजीत सिंह, ऑडिटर सुखदेव सिंह, कैशियर कुलवंत सिंह, राजेंद्र सिंह, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी पलविंदर कौर, अमृता कौर, नौजवान सभा के अमरीक सिंह, हरप्रीत सिंह, मनिंदर सिंह आदि ने सहयोग किया.

 

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर