Jamshedpur : रुपये व जेवरात चोरी के मामले में तीन महिला आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

टाटानगर स्टेशन पर रुपये और जेवरात की चोरी के मामले में आरपीएफ ने तीनों महिला चोरों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. महिलाओं के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और 12 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं. 8 जनवरी को चाईबासा नीमडीह निवासी गुड़िया देवी के पर्स से टाटानगर स्टेशन पर रुपये और जेवरात चोरी हो गए थे. गुड़िया देवी ने टाटानगर रेल थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. उन्होंने बताया कि झाड़ग्राम की ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनके पर्स से 12 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के दो गहने चोरी हो गए थे. चक्रधरपुर मंडल द्वारा गठित उड़नदस्ता टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया. पकड़ी गई महिलाएं झाड़ग्राम और कोटशिला की रहने वाली जास्मीन भइया, जोबा सबर और समीरा चौधरी हैं. फिलहाल तीनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में चोरी की वारदात, चार घरों से लाखों की चोरी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर